फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Viksit Bharat Buildathon: छठी से 12वीं तक के छात्र करें आवेदन, विजेताओं के लिए एक करोड़ से अधिक का पुरस्कार

Fri, 26 Sep 2025 09:03 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 26 Sep 2025 09:03 AM IST
सार

Viksit Bharat Buildathon 2025: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 'विकसित भारत बिल्डथॉन 2025' लॉन्च किया, जिसमें कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र भाग लेकर नवाचार और रचनात्मकता में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
Viksit Bharat Buildathon 2025: A Nationwide Innovation Challenge for Students from Classes 6 to 12
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : एएनआई

Viksit Bharat Buildathon: कक्षा छठीं से 12वीं तक के छात्र अब आत्मनिर्भर भारत, स्वेदशी, वोकल फॉर लोकल, समृद्ध भारत थीम पर इनोवेशन (नवोन्मेष) करेंगे। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 कार्यक्रम लॉन्च किया।



प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देशभर के सभी राज्यों के सरकारी और निजी स्कूलों के छठी से 12वीं कक्षा तक का कोई भी छात्र इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है। इसका मकसद, वर्ष 2047 तक सभी युवाओं को नवोन्मेष से जोड़ना है।

 

Trending Videos
Viksit Bharat Buildathon 2025: A Nationwide Innovation Challenge for Students from Classes 6 to 12
- फोटो : Adobe Stock

सभी छात्रों को जोड़ने का प्रयास

दिल्ली में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के माध्यम से देशभर के स्कूली छात्रों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। विकसित भारत विल्डथॉन, एक नवाचार पुनर्जागरण को जन्म देगा और युवा नवप्रवर्तकों को आत्मनिर्भर भारत के लिए सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा, यह एक अभूतपूर्व राष्ट्रव्यापी इनोवेशन आंदोलन है। सिर्फ पांच करोड़ को टारगेट करने की बजाय सभी छात्रों को जोड़ने पर काम करें।

Viksit Bharat Buildathon 2025: A Nationwide Innovation Challenge for Students from Classes 6 to 12
- फोटो : freepik

रचनात्मक सोच को बढ़ाना है लक्ष्य

स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने कहा, प्रतियोगिता का मकसद, राष्ट्रीय विकास के लिए रचनात्मक सोच को बढ़ाना है। यह स्कूल इनोवेशन मैराथन 2024 की सफलता पर आधारित है, जिसके परिणामस्वरूप स्टूडेंट इनोवेटर प्रोग्राम (एसआईपी) और स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एसईपी) जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ अटल टिंकरिंग लैब्स के पेटेंट और स्टार्टअप उद्यम शुरू हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viksit Bharat Buildathon 2025: A Nationwide Innovation Challenge for Students from Classes 6 to 12
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

पंजीकरण के लिए यहां करें लॉग इन

विकसित भारत विल्डथॉन 2025 में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों को छह अक्तूबर तक https://vbb.mic.gov.i 11 पर पंजीकरण करना होगा। इसके छह अक्तूबर तक स्कूलों के लिए तैयारी की अवधि होगी, जिसमें शिक्षक पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से छात्र टीमों का मार्गदर्शन करेंगे। छात्रों को पोर्टल पर अपने विचार और प्रोटोटाइप जमा करने होंगे, जिनकी थीम आत्मनिर्भर भारत, स्वेदशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत पर आधारित होगी।

बिल्डॉन का मुख्य कार्यक्रम, लाइव सिंक्रोनाइज्ड इनोवेशन इवेंट, 13 अक्तूबर को होगा। इसके बाद 31 अक्तूबर तक अपनी अंतिम प्रविष्टियां जमा कर सकेंगे। विशेषज्ञों का एक पैनल एक नवंबर से 31 दिसंबर तक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करेगा।

विज्ञापन
Viksit Bharat Buildathon 2025: A Nationwide Innovation Challenge for Students from Classes 6 to 12
- फोटो : AI Generated

अटल टिकरिंग लैब के जरिये इनोवेशन से जुड़ रहे बच्चे

प्रधान ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का हर एक स्कूली बच्चा इनोवेशन से जुड़े। इसीलिए, स्कूलों में 10 हजार अटल टिकरिंग लैब स्थापित हैं जबकि केंद्रीय बजट 2025 में अगले पांच वर्षों में 50 हजार नई अटल टिकरिंग लैब बनाने की घोषणा हुई है। यूएई स्थित भारतीय स्कूलों में भी अटल टिकरिंग लैब हैं और वहां बच्चे इनोवेशन से जुड़े रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed