फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh UP Board Result 2020: Approximately 3 crore copies of 10th and 12th of UP board will be evaluated, results may come in the first week of June

UP Board Result 2020: हाईस्कूल और इंटर की लगभग 3 करोड़ कॉपियों का होगा मूल्यांकन, जानें कब आएगा परिणाम

Sun, 03 May 2020 09:43 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 03 May 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh UP Board Result 2020: Approximately 3 crore copies of 10th and 12th of UP board will be evaluated, results may come in the first week of June
परीक्षा देने के बाद बाहर निकलती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

UP Board 2020: माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)  ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कापियों को चेक करने के लिए अपनी कमर कस ली है और जल्द से जल्द परिणाम जारी करने के लिए 5 मई, 2020 से कॉपियों को जांचने का कार्य शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में इस बार लगभग 56 लाख परिक्षार्थी शामिल हुए थे। इन सभी शामिल छात्रों की कापियों की संख्या लगभग तीन करोड़ है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट से अनुसार यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने कहा कि इन कॉपियों के मुल्यांकन की प्रक्रिया 25 मई तक पूरी होनेे की संभावना है। मुल्यांकन का कार्य पूरा होते ही परिणाम जारी किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा के परिणाम को जून के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है।
विज्ञापन



UP Board Result 2020
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने दिए मूल्यांकन कार्य के लिए दिशा निर्देश:

माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने हर जिले में मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने और केंद्र में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने, कक्ष में परीक्षकों को कम से कम 2 मीटर की दूरी पर बैठाने तथा प्रत्येक परीक्षक और कर्मचारी को मास्क, ग्लब्स अनिवार्य रूप में पहनने के निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराने, परीक्षकों और कर्मचारियों को प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग कराने और उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल भी सैनिटाइज कराने को कहा है।

ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड 2020: आज से दूरदर्शन पर चलेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं, लें पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed