UP B.Ed JEE 2025: यूपी बीएड जेईई परीक्षा कल; अभ्यर्थी अच्छे से समझ लें गाइडलाइन, केंद्र पर करना होगा पालन
UP B.Ed JEE 2025 Tomorrow: यूपी बीएड जेईई परीक्षा कल आयोजित की जाएगी। यहां कुछ जरूरी गाइडलाइंस बताई गई है, जिनका पालन उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान करना होगा। उम्मीदवारों को इन निर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP B.Ed JEE 2025: यूपी बीएड जेईई परीक्षा कल आयोजित की जाएगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, यह परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में संचालित करेगा, जो भी उम्मीदवार कल परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी गाइडलाइंस पहले से अच्छी तरह जान लेना चाहिए।
यह नियम परीक्षा की शुचिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए बनाए गए हैं, जिनका उल्लंघन होने पर प्रवेश या परीक्षा में भाग लेने से रोक लगाई जा सकती है।
इन जिलों में नहीं होगी प्रवेश परीक्षा
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 1 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इसका संचालन किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न बीएड कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025 को लेकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष बी.एड. एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन उत्तर प्रदेश के छह जिलों चित्रकूट, हमीरपुर, कासगंज, ललितपुर, महोबा और श्रावस्ती में नहीं किया जाएगा।
यूपी बीएड जेईई 2025 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंच जाना चाहिए ताकि वे आवश्यक सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी कर सकें। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, इसलिए देरी न करें।
- एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना प्रिंटेड एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लेकर आना अनिवार्य है। बिना इन दस्तावेजों के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पेन ड्राइव, कैल्कुलेटर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जाना सख्त मना है। इन उपकरणों की अनुमति नहीं होगी और पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- एग्जाम के दौरान अनुचित व्यवहार, नकल या किसी भी तरह की धोखाधड़ी करने पर तत्काल निष्कासन होगा और भविष्य में परीक्षा देने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
- परीक्षा केंद्र पर शांति और अनुशासन बनाए रखें। अन्य उम्मीदवारों के साथ शालीन व्यवहार करें और केंद्र के स्टाफ के निर्देशों का पालन करें।
- एग्जाम में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे परीक्षा के नियमों और निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X