फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET Result Declared on UPBEB Website Crashed updeled.gov.in Know Important Facts about Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test Result

UPTET 2022 Result Declared: यूपीटेट का रिजल्ट जारी, मगर ठप है वेबसाइट, यहां जानिए खास बातें

Fri, 08 Apr 2022 03:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 03:11 PM IST
सार

UPTET 2021-2022 Result Declared : यूपीडीईएलईडी की वेबसाइट अभी ठप पड़ी है। इस कारण उम्मीदवार अपने परिणाम नहीं देख पा रहे हैं। परिणाम से जुड़ी खास बातें हम आपको यहां बता रहे हैं। 

विज्ञापन
UPTET Result Declared on UPBEB Website Crashed updeled.gov.in Know Important Facts about Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test Result
यूपी टीईटी रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPTET 2021-2022 Result Declared: यूपीटीईटी का रिजल्ट जारी हो गया है, फिर भी उम्मीदवार रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की ओर से परिणाम यूपीडीईएलईडी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किए गए हैं। हालांकि, यूपीडीईएलईडी की वेबसाइट एक घंटे बाद तक भी ठप पड़ी है। इस कारण उम्मीदवार अपने परिणाम नहीं देख पा रहे हैं। परिणाम से जुड़ी खास बातें हम आपको यहां बता रहे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UPTET Result 2022 LIVE: यूपीटीईटी का रिजल्ट जारी, प्राथमिक में 38% और उच्च प्राथमिक श्रेणी में 28% क्वालीफाई

विज्ञापन


 

प्राथमिक में 38 फीसदी और उच्च प्राथमिक  में 28 फीसदी क्वालीफाई

प्राथमिक में 38 फीसदी और उच्च प्राथमिक श्रेणी में 28 फीसदी उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। यूपीटेट का रिजल्ट शुक्रवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने घोषित किया। यूपी टीईटी 2021 की परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। इस बार यूपी टीईटी का परीक्षा परिणाम बीते सालों की अपेक्षा बेहतर रहा है। इस बार प्राथमिक श्रेणी में 38 फीसदी और उच्च प्राथमिक श्रेणी में 28 फीसदी उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं।  

यह भी पढ़ें : UPTET Result Declared: यूपी टीईटी 2021-22 का परिणाम जारी, यहां और ऐसे देखें अपना यूपीटेट रिजल्ट

विज्ञापन

प्राथमिक में 4.43 लाख तो उच्च प्राथमिक में 2.16 लाख पास हुए

यूपी टीईटी परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर चार लाख 43 हजार 598 उम्मीदवार सफल हुए हैं। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर दो लाख 16 हजार 994 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के परिणाम यूपी डीईएलईडी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किए गए हैं। 

 

21.65 लाख उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 21.65 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से प्राथमिक स्तर श्रेणी में 12 लाख 91 हजार 628 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, परीक्षा में इनमें से 11 लाख 47 हजार 90 उम्मीदवार ही शामिल हुए थे। जबकि यूपी टीईटी परीक्षा के लिए उच्च प्राथमिक स्तर श्रेणी में आठ लाख 73 हजार 553 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, मगर इनमें से 23 जनवरी, 2022 को आयोजित परीक्षा में सात लाख 65 हजार 921 उम्मीदवार शामिल हुए थे।  

यह भी पढ़ें : केंद्रीय विद्यालय दाखिले : कक्षा दो और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed