फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVS Admissions 2022 Registrations for class 2 and above begin today steps to apply in Kendriya Vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय दाखिले : कक्षा दो और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Fri, 08 Apr 2022 12:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 12:37 PM IST
सार

केवीएस में कक्षा दो और उससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह तक चलेगी। उम्मीदवारों को यह ध्यान देना चाहिए कि कक्षा 11वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश किया जाएगा।

विज्ञापन
KVS Admissions 2022 Registrations for class 2 and above begin today steps to apply in Kendriya Vidyalaya
केंद्रीय विद्यालय दाखिले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा दो और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए दाखिले शुक्रवार, आठ अप्रैल से शुरू हो गए हैं। अपने नौनिहालों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने के लिए इच्छुक अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। माता-पिता द्वारा केवीएस प्रवेश प्रक्रिया पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जमा किए जा सकते हैं। बच्चों का केवीएस में दााखिला कराने की इच्छा रखने वाले सभी अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट पर बताए गए प्रवेश संबंधी विस्तृत मानदंडों का अनुसरण करना चाहिए।  

विज्ञापन

 

Trending Videos

केवीएस में कक्षा दो और उससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह तक चलेगी। उम्मीदवारों को यह ध्यान देना चाहिए कि कक्षा 11वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश किया जाएगा। केवीएस की वेबसाइट पर पंजीकरण प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2022 को समाप्त होगी, जिसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने से पहले अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया संबंधी दस्तावेजों को तैयार कर लेना चाहिए। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी यहां दी जा रही है। इनमें बच्चे की स्कैन की गई तस्वीर, जन्म प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो) और मूल निवास का प्रमाण आदि जरूरी है, साथ ही अगर बच्चा बड़ा है तो उसके आधार कार्ड की भी जरूरत पड़ सकती है।
 

विज्ञापन

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि केवीएस प्रवेश नियमावली में उल्लेख है कि प्रवेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों को प्राथमिकता के क्रम में प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने लिए यहां खबर में नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं। 

KVS Admissions 2022 के लिए कैसे करें आवेदन? 

  1. सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट- kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें, फिर आपको एक लॉगिन कोड प्राप्त होगा।
  3. इस लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके, केवीएस प्रवेश 2022 के लिए आवेदन पत्र भरें।
  4. आपके द्वारा आवेदन पत्र जमा करने के बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक यूनीक एप्लीकेशन सबमिशन कोड भेजा जाएगा।
  5. इस संदेश में आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी होगी। इसके आधार पर दस्तावेज अपलोड कर दें। 
  6. आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट करें और केवीएस में दाखिले के समय आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए एक साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed