AKTU: एकेटीयू ने दिया UPTAC काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने का एक और मौका, बीटेक में दाखिले के लिए करें आवेदन
AKTU UPTAC Counselling 2025: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने यूपीटैक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। बीटेक में दाखिला लेने की इच्छा रखने वालों के लिए यह एक शानदार अवसर है।
विस्तार
UPTAC Counselling 2025: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने बीटेक में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। अब 6 जुलाई तक काउंसलिंग के लिए आवेदन किया जा सकता है।
वैध जेईई मेन, सीयूईटी यूजी, नाटा (NATA) स्कोर वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी यूजी या पीजी के लिए आवेदन करते समय प्रवेश के लिए एकेटीयू को चुना है, वे सीयूईटी के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र हैं।
इतना है पंजीकरण शुल्क
रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड-2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन, सीट आवंटन और शुल्क भुगतान, फ्रीज, फ्लोट और वापसी के लिए ऑनलाइन इच्छा और आवंटित कॉलेजों को रिपोर्टिंग शामिल है।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
सात चरणों में होगी काउंसलिंग
इस वर्ष बीटेक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कुल सात चरणों में आयोजित की जाएगी। हर चरण में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और संस्थान में रिपोर्टिंग जैसी प्रक्रियाएं शामिल होंगी।
दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग 18-19 जुलाई और सीट अलॉटमेंट 21 जुलाई को होगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट का विकल्प 21 से 23 जुलाई तक देंगे। सीट कंफर्मेशन शुल्क व ऑनलाइन सीट विड्रा भी 21 से 23 जुलाई तक होगी।
काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम यहां देखें...
कमेंट
कमेंट X