UPSSSC PET 2023: उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन, एक प्रश्न के लिए देनी होगी इतनी फीस
UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा आयोग आज प्रारंभिक पात्रता परीक्षा उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां स्वीकार करने के लिए विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC PET 2023: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने का आखिरी दिन है। परीक्षा में शामिल हुए किसी उम्मीदवार को अगर उत्तर कुंजी में कोई कमी मिलती है तो वह आज तक आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाकर दर्ज कराई जा सकती है। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करके लॉग इन करके आपत्तियां उठा सकते हैं।
इतने शुल्क का करना होगा भुगतान
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 28 और 29 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को प्रति शिकायत 100 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। लॉग-इन करने का बाद उम्मीदवारों को उस प्रश्न का चयन करना होगा जिसके उत्तर से वे संतुष्ट नहीं हैं। ड्रॉप डाउन मेनू में, उस प्रकार की शिकायत का चयन करें जिसे आप उठाना चाहते हैं।
उठा सकते हैं एक से ज्यादा आपत्तियां
उम्मीदवार कई आपत्तियां उठा सकते हैं। हालांकि, उन्हें उठाई गई आपत्ति के विरुद्ध दिए गए संबंधित 'टेक्स्टबॉक्स' में औचित्य प्रदान करना होगा। एक बार जब वे प्रक्रिया पूरी कर लें, तो 'view objection summary' पर क्लिक करें और प्रिंट आइकन पर क्लिक करके आपत्ति सारांश का प्रिंट आउट लें।
बाद में जारी होगी फाइनल आंसर-की
आयोग यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 उत्तर कुंजी के खिलाफ उठाई गई शिकायतों को समीक्षा प्रक्रिया के लिए एक विशेषज्ञ पैनल को भेजेगा। समीक्षा के बाद, UPSSSC PET 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती नहीं दे सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X