{"_id":"60d16d92f06d12145452674b","slug":"upsssc-extends-pet-2021-fee-submission-deadline-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: पीईटी के लिए अब 25 जून तक जमा कर सकेंगे आवेदन शुल्क","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: पीईटी के लिए अब 25 जून तक जमा कर सकेंगे आवेदन शुल्क
Tue, 22 Jun 2021 10:35 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:35 AM IST
सार
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रीलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रीलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है, उनके लिए यह एक अवसर है। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 जून कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले यूपी पीईटी के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 जून थी, जिसे अब चार दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड: स्कूलों को बोर्ड के लिंक पर 15 जुलाई तक अपलोड करने होंगे अंक, 23 जून तक गठित करनी होगी कमेटी
विज्ञापन
आपको बता दें कि 21 जून की दोपहर 2 बजे तक कुल 26 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया था। अभी सिर्फ 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी ही एप्लिकेशन फॉर्म अंतिम रूप से जमा कर पाए हैं। जिसके बाद आयोग ने आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ाई है। हालांकि, अभ्यर्थियों की तरफ से आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड: गुरुकुल कांगड़ी में खुलेगा देश का पहला आयुर्वेद कैंसर संस्थान
जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X