Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: India first Ayurveda Cancer Institute will open in Gurukul Kangri Ayurveda College Haridwar

उत्तराखंड: गुरुकुल कांगड़ी में खुलेगा देश का पहला आयुर्वेद कैंसर संस्थान 

Mon, 21 Jun 2021 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jun 2021 08:16 PM IST
सार

सोमवार को आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के हवाले से ये घोषणा की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: India first Ayurveda Cancer Institute will open in Gurukul Kangri Ayurveda College Haridwar
गुरुकुल कांगड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजकीय गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेद कॉलेज में देश का पहला आयुर्वेद कैंसर संस्थान खोला जाएगा। अभी तक सरकारी क्षेत्र में देश में कहीं भी आयुर्वेद कैंसर संस्थान नहीं है। सरकार ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से योग के डिप्लोमा व डिग्री कोर्स को मंजूरी देने के साथ ही आयुुर्वेद डॉक्टरों को इमरजेंसी में ऐलोपैथी दवाईयों का परामर्श देने व लिखने का अधिकार देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: आयुष डॉक्टरों के एलोपैथिक दवा लिखने की घोषणा से भड़का आईएमए, कहा- फैसले के खिलाफ जाएंगे कोर्ट 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और आयुष मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने योगाभ्यास किया। इस दौरान आयुष मंत्री ने कहा कि सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सालयों में तैनात आयुष डॉक्टरों को इमरजेंसी के समय ऐलोपैथी दवाईयों का परामर्श देने व लिखने का अधिकार देने का निर्णय लिया है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। कई राज्यों में आयुर्वेद डॉक्टरों को ऐलोपैथी दवाईयां लिखने का अधिकार है, लेकिन उत्तराखंड में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष मंत्री ने घोषणा की कि गुरुकुल कांगड़ी में देश का पहला आयुर्वेद कैंसर संस्थान खोला जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में योग के डिप्लोमा व डिग्री कोर्स को मंजूरी दे दी गई है। योग व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। कोटद्वार के चरकडांडा में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद शोध संस्थान के लिए आयुर्वेद विश्वविद्यालय की विकास निधि से 10 करोड़ की राशि दी जाएगी।

Trending Videos

आयुर्वेद अस्पताल होंगे स्थापित

डॉ.हरक सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालय में 25 बेड और तहसील मुख्यालय में 15 बेड का आयुर्वेद अस्पताल स्थापित किया जाएगा। साथ ही ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल समेत चारधाम यात्रा मार्गों पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में पंचकर्मा व योग केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में योग व वेलनेस के 100 सेंटर खोले जाएंगे। पहले चरण में 50 सेंटर बनाए जाएंगे। केरल के पंचकर्म की तर्ज पर उत्तराखंड में मर्म चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे देश विदेश के लोग मर्म चिकित्सा के लिए उत्तराखंड आएं।

स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग जरूरी : सीएम
आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करना जरूरी है। योग की वजह से उत्तराखंड की विश्व में अलग पहचान है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का परिणाम था। योग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। योग शरीर मन और आत्मा को जोड़ने वाला विज्ञान है।

सीएम ने कहा कि योग को देश दुनिया तक ले जाने में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड का योग से काफी पुराना संबंध है। हिमालय में ऋषि-मुनियों द्वारा कंदराओं एवं गुफाओं में प्राचीन समय से योग किया जाता था। उत्तराखंड की भूमि से निकलकर योग देश और दुनिया तक फैल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed