UPSC Recruitment Test 2023: विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी, जानें कब कौन सा एग्जाम
UPSC ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी की है। परीक्षा तिथि की सूचना यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Recruitment Test 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी की है। परीक्षा तिथि की सूचना यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर उपलब्ध है। यूपीएससी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार ड्रग्स कंट्रोल विभाग में ड्रग्स इंस्पेक्टर के लिए जीएनसीटीडी की परीक्षा 19 अगस्त को सुबह के साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सीपीडब्ल्यू में असिस्टेंट आर्किटेक की भर्ती के लिए परीक्षा 19 अगस्त को दोपहर के दो बजे से चार बजे तक होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन यानी की पेन-पेपर के साथ होगी। ईपीएफओ में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और ईएसआईसी में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, जूनियर अनुवाद अधिकारी, की भर्ती परीक्षा 20 अगस्त को दोपहर के दो बजे से चार बजे तक आयोजित की जाएगी।
एएलसी (केंद्र), एडब्ल्यूसी (केंद्र) और एएलडब्ल्यूसी (केंद्र) में सहायक निदेशक, श्रम और रोजगार मंत्रालय के पदों वाले सीएलएस के जूनियर टाइम स्केल ग्रेड के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 20 अगस्त को सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कुल 300 अंकों वाली इस परीक्षा में गलत उत्तर नकारात्मक अंकन भी है। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस सवाल के लिए दिए गए अंकों से एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी। यदि किसी का प्रश्न का उत्तर नहीं दिया गया तो उसपर कोई अंक की कटौती नहीं होगी।
कमेंट
कमेंट X