UPSC NDA, NA I 2021: यूपीएससी एनडीए परीक्षा की अधिसूचना जारी, पढ़िए पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC NDA, NA I 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC NDA / NA I 2021 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है। नेशनल डिफेंस एकेडमी और नौसेना अकादमी या एनडीए / एनए I 2021 परीक्षा में रुचि रखने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं। यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in है। यूपीएससी एनडीए /एनए I परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2021 रखी गई है।
इसे भी पढ़ें-आयुष NEET काउंसलिंग 2020 राउंड 2 रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें
NDA में इस बार 370 रिक्तियां
इस बार एनडीए में कुल 370 रिक्तियां हैं। जिनमें से सेना के लिए 208, नेवी के लिए 42 और एयर फोर्स के लिए 120 रिक्तियां है। इसके अलावा, नेवल एकेडमी के लिए 30 रिक्तियां हैं।
19 जनवरी 2020 तक आवेदन का मौका
इन रिक्तियों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 19 जनवरी शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच अपना आवेदन वापस भी ले सकते हैं। सबसे खास बात है कि सेना में शामिल होने के इच्छुक बारहवीं पास अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं और भारतीय सेना में शामिल होकर देश का गौरव बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-10वीं-12वीं की परीक्षाएं लिखित माध्यम से ही होंगी, शिक्षा मंत्री कल करेंगे तारीखों की घोषणा
अभ्यर्थियों का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटी टेस्ट से होगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को एसएसबी के टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। NDA की लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। जिसमें से पहला पेपर, 300 अंक का होता है जिसमें केवल मैथ्स के प्रश्न पूछे जाते हैं, तो वहीं दूसरा पेपर, 600 अंक का जनरल एबिलिटी टेस्ट होता है, जिसमें 200 अंक के प्रश्न अंग्रेजी विषय से पूछे जाते हैं व शेष 400 अंक साइंस, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, करंट अफेयर्स आदि विषयों से आते हैं।
अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X