फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Date Sheet 2021 Education Minister Nishank will announce the dates of 10th and 12th board examinations tomorrow

CBSE Date Sheet 2021: शिक्षा मंत्री निशंक आज करेंगे 10वीं-12वीं परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा

Thu, 31 Dec 2020 09:52 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 31 Dec 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
CBSE Date Sheet 2021 Education Minister Nishank will announce the dates of 10th and 12th board examinations tomorrow
निशंक - फोटो : social media

CBSE Date Sheet 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा करेंगे। शिक्षा मंत्री 31 दिसंबर को दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को लेकर जानकारी देंगे। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के तारीखों का बेसब्री से इंतजार है। शिक्षा मंत्री आज इस इंतजार को खत्म करते हुए बोर्ड परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा करेंगे। सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि परीक्षाएं लिखित माध्यम से ही होंगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-रिवर्स स्ट्रेटजी से UPSC में हासिल की सफलता, डॉक्टरी छोड़ बने IFS अधिकारी
विज्ञापन


बता दें कि शिक्षा मंत्री निशंक ने ट्वीट किया था कि वो 31 दिसंबर को 2021 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी इसकी घोषणा 31 दिसंबर को करेंगे। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहले ही यह जानकारी दे चुके हैं कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी तक नहीं होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जल्द विचार-विमर्श किया जाएगा और ये परीक्षाएं फरवरी के बाद ही कराई जाएंगी। डिजिटल माध्यम से शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए निशंक ने यह बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें-जानिए किन राज्यों में क्या है स्कूलों के फिर से खुलने का अपडेट, मुंबई में 15 जनवरी 2021 तक रहेंगे बंद

आम तौर पर बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में शुरू हो जाती हैं और लिखित परीक्षाएं फरवरी में होती हैं। लेकिन इस साल कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते पहली बार ऐसा हो रहा है कि बोर्ड परीक्षाएं देरी से आयोजित होंगी। माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्री मार्च और अप्रैल में परीक्षाओं के आयोजन की घोषणा कर सकते हैं।

ऑनलाइन माध्यम से नहीं होंगी परीक्षाएं
वहीं दूसरी ओर सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षाओं के माध्यम को लेकर उठ रही शंकाओं को समाप्त करते हुए कहा कि परीक्षाएं लिखित माध्यम से ही होंगी। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षाएं कराने का फिलहाल कोई विचार नहीं है।


इसे भी पढ़ें-NDA है 12वीं के बाद श्रेष्ठ करियर विकल्प, बनते हैं सीधे भारतीय सेना में ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed