UPSC NDA 2 2021 Merit List: यूपीएससी ने जारी की एनडीए 2 2021 की मेरिट लिस्ट, इस लिंक से करें डायरेक्ट चेक
यूपीएससी एनडीए 2 में कुल 462 कैंडिडेट सिलेक्ट हुए हैं। चयनित अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में अपने नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA)-2 और नेवल अकैडमी (NA)-2 2021 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार (14 जून) को जारी कर दिया है। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। साक्षात्कार में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स मेरिट लिस्ट यूपीएससी की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको मेरिट लिस्ट चेक करने का तरीका बता रहे हैं।
इतने कैंडिडेट्स हुए थे परीक्षा में शामिल
रिजल्ट से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, कुल 462 कैंडिडेट सिलेक्ट हुए हैं। मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ-साथ उनके नाम भी दिए गए हैं।
14 नवंबर को हुई थी परीक्षा
बता दें कि यूपीएससी एनडीए 2 की ऑफलाइन परीक्षा 15 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे 16 दिसंबर 2021 को जारी किए गए थे। इस परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया गया था, जो सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने आयोजित किया था।
ऐसे चेक कर सकते हैं मेरिट लिस्ट
यूपीएससी एनडीए 2 में सफल हुए कैंडिडेट्स बेहद आसानी से मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसका तरीका काफी आसान है।
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉगिन करें।
- होमपेज पर ही What's New सेक्शन दिया गया है, जिसमें NDA/NAE-II नजर आएगा। आपको इस पर ही क्लिक करना है।
- इसके बाद नेशनल डिफेंस अकैडमी एंड नेवल अकैडमी एग्जामिनेशन (II)-2021 पर क्लिक करें, जिसके बाद रिजल्ट पेज का लिंक सामने आ जाएगा।
- इस पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- आप इस मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
Direct link to download UPSC NDA 2 Final Merit List here
कमेंट
कमेंट X