फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC ies,iss exam 2023 final results out check merit list topper at upsc.gov.in

UPSC IES-ISS 2023 Result : भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 25 Jan 2024 11:19 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 25 Jan 2024 11:19 AM IST
सार

UPSC IES-ISS 2023 Results Out: यूपीएससी ने आईईएस और आईएसएस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC ies,iss exam 2023 final results out check merit list topper at upsc.gov.in
UPSC Result 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC IES-ISS 2023 Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSC IES-ISS टॉपर

यूपीएससी आईएसएस परीक्षा में निखिल सिंध ने टॉप किया है, जबकि निश्चल मित्तल ने यूपीएससी आईईएस 2023 परीक्षा में टॉप किया है। मेरिट सूची के साथ फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC IES-ISS परीक्षा विवरण

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से 23 से 25 जून 2023 तक यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने 18 से 21 दिसंबर 2023 तक इंटरव्यू में भाग लिया। इंटरव्यू के बाद आईईएस के लिए कुल 18 और आईएसएस पदों के लिए 33 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन

बता दें कि यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि सात उम्मीदवारों के परिणाम, आईईएस में 03 और आईएसएस में 04, अंतरिम रूप में हैं। इसमें कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों का परिणाम अंतरिम रूप में रखा गया है, उन्हें नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक कि आयोग ऐसे उम्मीदवारों से प्रतीक्षित मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता और इन उम्मीदवारों की अंतरिम स्थिति स्पष्ट नहीं कर देता। इन उम्मीदवारों के नतीजे केवल तीन महीने के लिए मान्य होंगे। यदि वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed