फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPES : Scholarship offers expanded in 2021, these benefits will be available

यूपीईएस: 2021 में छात्रवृत्ति के प्रस्तावों का किया विस्तार किया, विद्यार्थियों को मिलेंगे ये लाभ

Tue, 28 Sep 2021 04:58 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 28 Sep 2021 04:58 PM IST
सार

यूपीईएस का मानना है कि आर्थिक तंगी के कारण युवाओं को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए विश्वविद्यालय ने पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों के लिए इस साल छात्रवृत्ति की पेशकश बढ़ा दी है।

विज्ञापन
UPES : Scholarship offers expanded in 2021, these benefits will be available
UPES Scholarship - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जब एक छात्र को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है तो इससे परिवर्तन का एक सिलसिला शुरू होता है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र संतोषजनक जीवन जीने के लिए आगे बढ़ते हैं और समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पैदा करते हैं। उच्च शिक्षा में छात्रों की प्रतिधारण, शैक्षणिक सफलता और स्नातक दर पर वित्तीय सहायता का स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। यूपीईएस में छात्रवृत्ति कार्यक्रम की अभिकल्पना यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि विषम आर्थिक परिस्थितियों के कारण कोई छात्र अपने शैक्षणिक लक्ष्यों से पीछे नहीं रह पाए।

विज्ञापन

बालिकाओं के लिए शक्ति छात्रवृत्ति
यूपीईएस कक्षा से बोर्डरूम तक अवसर की खाई को पाटते हुए शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश करने वाली छात्राओं को 20% छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है। यह छात्रवृत्ति 2021 में यूपीईएस में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को ट्यूशन फीस पर पहले साल के लिए दी जा रही है, जो बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 70% अंक लानेवालों को मिलता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट https://upesforshakti.upes.ac.in/ देखें।

विज्ञापन

पिछले साल शक्ति छात्रवृत्ति कार्यक्रम ने पूरे भारत से 1300 छात्राओं को लाभान्वित किया, जिससे उन्हें वित्तीय मदद के जरिए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा हासिल हुई। इस पर विश्वविद्यालय को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड की छात्राओं और उनके परिवारों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। उनमें से अधिकांश छात्राओं ने कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य विज्ञान, डिजाइन और व्यवसाय में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों का विकल्प चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन


डोमिसाइल स्कॉलरशिप (अधिवासी छात्रवृत्ति)
यूपीईएस उत्तराखंड के वास्तविक निवासियों को भी आकर्षक छात्रवृत्तियाँ प्रदान करता रहा है। यह उत्तराखंड राज्य बोर्ड के टॉपर्स के लिए ट्यूशन फीस में 33% की रियायत दे रहा है। अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट https://www.upes.ac.in/aspiring-students देखें।

उत्तराखंड की लड़कियाँ गर्ल स्कॉलरशिप और डोमिसाइल स्कॉलरशिप दोनों का दोहरा लाभ उठा रही हैं, जिससे उनके लिए कुल स्कॉलरशिप का अनुपात 46% प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुँच गया है

कोविड योद्धाओं के लिए छात्रवृत्ति सहायता
शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, सैन्य, अर्धसैनिक और पुलिसकर्मियों और नागरिक कार्यकर्ताओं जैसे कोविड योद्धाओं की निःस्वार्थ और समर्पित सेवाओं का सम्मान करते हुए यूपीईएस उनके बच्चों को छात्रवृत्ति की पेशकश कर रहा है। वित्तीय सहायता उन लोगों के बच्चों द्वारा भी प्राप्त की जा रही है अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे और महामारी में मृत्यु के शिकार हो गए ।

शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान यूजी और पीजी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शुरू की गई है, और यह केवल पाठ्यक्रम के एक वर्ष के लिए दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट https://www.upes.ac.in/corona-warriors-scholarship-scheme देखें।

योग्यता आधारित छात्रवृत्ति
यूपीईएस विशिष्ट पाठ्यक्रमों में योग्य छात्रों को 100% मेधा-आधारित छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है। ये छात्रवृत्तियाँ योग्य उम्मीदवारों को योग्यता के क्रम में पहले सेमेस्टर के लिए आवंटित की जाती हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट https://www.upes.ac.in/scholarships देखें।

राज्य सरकार की छात्रवृत्तियां
यूपीईएस के छात्र बिहार में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और ई-कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल, झारखंड के तहत छात्रवृत्ति पाने के पात्र हैं।

यूपीईएस छात्रवृत्ति ने वर्षों से छात्रों को कैसे किया लाभान्वित 
स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज की एक छात्रा, अलीशा फरहीन ने कहा कि, “मैं चाहती हूँ कि मेरे सभी सपने सच हों और यूपीईएस अपनी शक्ति छात्रवृत्ति के जरिए मुझे ऐसा करने में मदद कर रहा है। एक दिन जब मैं किसी को अपनी कहानी सुनाऊंगी तो मैं उन्हें बताऊंगी कि कैसे इस छात्रवृत्ति ने मेरे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया।”

यूपीईएस स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की छात्रा टीशा गोस्वामी का कहना है कि, “मेरे पिता मेरे अंडर ग्रेजुएशन के लिए एजुकेशन लोन लेने वाले थे। मुझे यह लोन मिलने की उम्मीद कम होती दिखने लगी थी, तभी मुझे यूपीईएस द्वारा दी जा रही शक्ति छात्रवृत्ति के बारे में पता चला। अब मैं इसे प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रही हूँ। यह न केवल मेरे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी वित्तीय मदद रही है, बल्कि इसने मुझे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के अपने सपने को आगे बढ़ाने के लिए भी सहायता प्रदान की है।”

वर्ष 2016 में पिता को लकवा का दौरा पड़ने के बाद आयुषी वर्मा के जीवन में एक नया मोड़ आया। वह कहती है, “मुझे शायद ही कोई उम्मीद थी और मैं मुश्किल से आशा की कोई किरण देख पा रही थी। लेकिन जैसा कि लोग कहते हैं, अच्छी चीजें तब होती हैं जब हम उनसे कम से कम उम्मीद करते हैं। यूपीईएस ने मुझे 100% छात्रवृत्ति की पेशकश की जिसमें छात्रावास की फीस, यूनीफॉर्म, किताबें, औद्योगिक दौरे और अन्य खर्च शामिल हैं।”

ये कई प्रतिभाशाली और आत्मविश्वास से भरे छात्र-छात्राओं में से कुछ हैं जिन्होंने यूपीईएस की छात्रवृत्ति का अधिकतम लाभ उठाया है। यूपीईएस एक संस्थान के रूप में इस छात्रवृत्ति को छात्रों, उनके परिवारों और विश्वविद्यालय के बीच एक साझेदारी के रूप में देखता है। यूपीईएस स्कॉलरशिप की यह रेंज कर्मठ और मेधावी छात्रों को उनके अकादमिक सपनों को साकार करने और उनके उच्च शिक्षा के अनुभवों को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed