JEECUP Result 2023: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
UP Polytechnic result OUT: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
विस्तार
UP Polytechnic Result OUT: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर यूपी पॉलिटेक्निक रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2023 प्रवेश परीक्षा 02, 03, 04, 05 और 06 अगस्त को तीन पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 08 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 04 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित हुई थी।
JEECUP 2023 ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले जेईईसीयूपी के आधिकारिक पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर जेईईसीयूपी परिणाम 2023 लिंक देखें।
-
लिंक पर क्लिक करने पर परिणाम पृष्ठ पर पहुंच जाएंगे।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल - पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
अपना विवरण दर्ज करें।
-
जेईईसीयूपी परिणाम 2023 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें
-
भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लें
कमेंट
कमेंट X