UP NEET UG Counselling 2023 : यूपी नीट यूजी काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी, 25 जुलाई से शुरू होगा पंजीकरण
UP NEET UG Counselling 2023: यूपी नीट 2023 की काउंसलिंग के पहले दौर का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP NEET UG Counselling 2023 Schedule: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट 2023 की काउंसलिंग के पहले दौर का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट- dgme.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण शेड्यूल
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई को शुरू होगी और 28 जुलाई 2023 को समाप्त होगी। सुरक्षा राशि 25 से 28 जुलाई 2023 तक जमा की जाएगी। ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 25 से 28 जुलाई 2023 तक किया जाएगा। मेरिट सूची 29 जुलाई 2023 को जारी की जाएगी और ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 31 जुलाई से 3 अगस्त 2023 तक आयोजित की जाएगी। परिणामों का आवंटन 03 अगस्त या 04 अगस्त 2023 को उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 05 से 08 अगस्त 2023 तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
जमा करना होगा राशि
मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटा सीटों के लिए उम्मीदवारों को 30,000 रुपये की राशि जमा करनी होगी। निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एक सीट के लिए, उम्मीदवारों को क्रमशः 3,00,000 रुपये और 2,00,000 रुपये की जमा राशि का भुगतान करना होगा। मेडिकल और उत्तर प्रदेश के डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी नीट 2023 आयोजित किया जा रहा है।
ऐसे करना होगा पंजीकरण
-
सबसे पहले डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाएं।
-
यूपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X