UP NEET UG Counselling: दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी मौका, जानिए कितनी है फीस और कब आएगा रिजल्ट
UP NEET UG Counselling: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, यूपी 18 अगस्त को दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। अगर आप किन्ही कारणों से अभी तक पंजीकरण नहीं कर पाए हैं तो आज हर हाल में कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP NEET UG Counselling Round 2: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश (DGMET UP) ने 16 अगस्त को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी थी। जिन भी छात्रों ने यूपी नीट 2023 की परीक्षा पास की थी, उनके पास पंजीकरण करने का आज आखरी मौका है।
18 अगस्त है पंजीकरण की अंतिम तिथि
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, यूपी 18 अगस्त को दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। अगर आपने NEET UG 2023 क्वालिफाई किया है, लेकिन किन्ही कारणों से अभी तक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं कर पाए हैं तो आज हर हाल में कर दें। आज पंजीकरण करने का आखिरी दिन है।
सभी वंचित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in पर जाकर एमबीबीएस और बीडीएस सहित यूजी मेडिकल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण शुल्क और सिक्योरिटी फीस करें जमा
पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और नीट यूजी आवेदन संख्या के साथ upneet.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। उन्हें पंजीकरण करना होगा, पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा और सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी।
2,000 रुपये है पंजीकरण शुल्क
सिर्फ ऐसे छात्र जो यूपी नीट 2023 काउंसलिंग के पहले राउंड के दौरान पंजीकरण कर सके, वे 2,000 रुपये के पंजीकरण शुल्क के साथ पंजीकरण कर सकते हैं। जिन छात्रों ने पहले ही राउंड-1 की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया हुआ है, उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी।
25 या 26 अगस्त को आएगा रिजल्ट
यूपी नीट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण का दूसरा राउंड आज पूरा होने के बाद मेरिट जारी की जाएगी, जिसके बाद आवेदकों को अपने विकल्पों का चयन करना होगा, अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी और समय सीमा तक विश्वविद्यालयों को रिपोर्ट करना होगा। 25 या 26 अगस्त को यूपी नीट यूजी दूसरे आवंटन का परिणाम आएगा।
कमेंट
कमेंट X