UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले शिक्षा मंत्री का ट्वीट, बच्चों से कही ये बातें
UP Board 10th 12th Result 2023 at upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board 10th 12th Result 2023 at upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।
प्रिय बच्चों,
आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा है। परीक्षा में शामिल हुये सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं! जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक ना हो तब भी उन्हें परेशान नहीं होना है, जिंदगी में हर अनुभव की कीमत है, भविष्य में और बेहतर करने के तमाम मौके मिलेंगे। तनावरहित और धैर्य से भरपूर जीवन ही आपके भविष्य को उज्जवल बनायेगा। एक बार फिर सभी होनहार बच्चों को ढ़ेर सारा प्यार!
उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
UP Board Result 2023 Live: सबसे पहले यहां मिलेगा परिणाम
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in या results.amarujala.com पर जाएं।
- यहां पर आपको 10वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट खुल जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X