फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2022 Read some important tips to reduce exam result stress sarkari result

UP Board Result 2022: परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में हैं तो ये टिप्स दूर करेंगे आपकी टेंशन, पढ़ें 

Tue, 14 Jun 2022 08:16 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 14 Jun 2022 08:16 AM IST
सार

UP Board Result 2022: इस समय छात्रों में अपने परिणाम को लेकर एक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक स्कूल-कॉलेजों के बंद रहने के बाद बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
UP Board Result 2022 Read some important tips to reduce exam result stress sarkari result
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों की बेचैनी अब बढ़ती जा रही है। यह बात साफ हो गई है कि परिणाम अब 15 जून, 2022 के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। इसके बाद राज्य के करीब 47 लाख छात्रों का इंतजार समाप्त हो जाएगा। इस समय छात्रों में अपने परिणाम को लेकर एक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक स्कूल-कॉलेजों के बंद रहने के बाद बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इस कारण छात्रों की शिक्षा को भी काफी नुकसान हुआ था। यही कारण है कि छात्र परिणाम का इंतजार तो कर रहे हैं साथ ही साथ कम अंकों को लेकर भी टेंशन में हैं। इसी टेंशन को दूर करने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ जरूरी टिप्स जो आपको परिणाम के स्ट्रेस से राहत देने का काम करेंगे। आइए जानते हैं-: 

विज्ञापन

सबसे पहले नकारात्मक विचारों और लोगों से दूर रहें-: 
बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र सबसे पहले नकारात्मक विचारों और नकारात्मक लोगों दोनों से ही दूर रहें। रिजल्ट को लेकर नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। नकारात्मक विचार किसी भी तरह से अच्छे नहीं होते। ऐसे लोगों से भी दूर रहें जो परिणाम को लेकर आपके मन में सवाल या नकारात्मकता का भाव पैदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी नींद लिया करें-: 
छात्र परीक्षा के परिणाम की टेंशन में अपनी नींद से समझौता न करें। तनाव को कम रखने के लिए बेहतर नींद लेना जरूरी है। नींद न लेने से मन में उदासीनता, नकारात्मकता और तनाव में वृद्धि होती है। इसलिए इससे बचें। 

विज्ञापन

अपना मनपसंद काम करें-: 
छात्र यह बात अच्छे से समझ लें कि परीक्षा के बाद का खाली समय काफी महत्वपूर्ण है। यही समय है जब आप अपना मनपसंद काम कर सकते हैं। छात्र अपना मनपसंद सिनेमा देखें, गानें सुनें, गेम खेलें। इसके साथ ही अपने परिवार के साथ समय भी व्यतीत करें।

योग और मेडिटेशन है जरूरी-:
छात्रों को परीक्षा परिणाम के तनाव से दूर रहने के लिए योग और मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। बता दें कि तनावमुक्ति के लिए  योग और मेडिटेशन से बेहतर उपाय कुछ हो ही नहीं सकता। सुबह उठकर नहाकर ये काम जरूर करें। योग और मेडिटेशन से तनाव तो कम होगा ही साथ ही साथ आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। 

सफल व्यक्तियों के बारे में जानें-:
परीक्षा परिणाम की अधिक टेंशन हो तो सफल व्यक्तियों की जीवनी पढ़ें। जरूरी नहीं कि जो परीक्षा में टॉप करेगा या बंपर अंक लाएगा, वही आगे चलकर बेहतर बन पाएगा। हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने इस बात को साबित भी किया है। उदाहरण के लिए यह पढ़ें10वीं में 35-36 नंबर पाकर पास हुए थे तुषार, लेकिन टैलेंट ने बना दिया आईएएस, पढ़ें रोचक कहानी

माता-पिता भी बच्चों को राहत दें-: 
बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के माता-पिता भी इस बात पर ध्यान दें कि परीक्षा का परिणाम उनके बच्चे के करियर का अंत नहीं बल्कि एक शुरुआत है। परीक्षा का परिणाम ही सबकुछ नहीं
है। छात्रों को पॉजिटिव रखें, उनसे बेहतर व्यवहार करें चाहे उनका परिणाम कैसा भी आए। परीक्षा में विफलता या कम अंक छात्रों के करियर का फैसला नहीं कर सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed