फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board provides last chance to students to make changes in academic details; Check latest notice here

UP Board: नतीजों से पहले आया अहम अपडेट! यूपी बोर्ड ने जारी किया नोटिस, जानें इसमें क्या लिखा

Mon, 07 Apr 2025 09:39 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 09:39 AM IST
सार

UPMSP UP Board: यूपी बोर्ड ने परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के शैक्षणिक विवरण में सुधार के लिए एक और अवसर उपलब्ध कराया है। यह उन छात्रों के लिए राहत की खबर है, जिनके शैक्षणिक विवरण में कोई त्रुटि रह गई है।

रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन
UP Board provides last chance to students to make changes in academic details; Check latest notice here
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

विस्तार

UP Board Exam Result 2025 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं-12वीं के नतीजों के इंतजार के बीच एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। बोर्ड ने परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों के शैक्षणिक विवरण में सुधार के लिए एक और अवसर उपलब्ध कराया है। यदि किसी परीक्षार्थी के विषय या वर्ग, नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्म तिथि, लिंग, जाति, फोटो आदि में अब भी कोई त्रुटि है, तो ऐसे मामलों में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को आवश्यक कार्रवाई करनी होगी।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया के तहत, विद्यालय प्रमुख सात अप्रैल से नौ अप्रैल 2025 तक शाम छह बजे तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सुधार हेतु आवेदन कर सकते हैं। उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवश्यक संशोधन विवरण को मैन्युअल नियमावली के अनुरूप भरकर प्रमाणित करना होगा।
विज्ञापन

 


इसके उपरांत यह विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद, वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करके संबंधित प्रारूप, प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने समस्त डीआईओएस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल उन्हीं मामलों में स्वीकृति प्रदान की जाए जहां संशोधन के लिए उपयुक्त प्रमाण-पत्र या दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हों। यह अंतिम अवसर परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व छात्रों के हित में दिया गया है, ताकि समय रहते सभी आवश्यक सुधार पूरे किए जा सकें।

UP Board Exam Result 2025: 12 मार्च को समाप्त हुईं बोर्ड परीक्षाएं

उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार करीब 54,37,233 छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भाग लिया।

परीक्षाओं का आयोजन प्रदेश भर के कुल 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। अब छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसे यूपी बोर्ड जल्द ही घोषित करेगा। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे।

पिछले साल की बात करें तो कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 प्रतिशत रहा था, जबकि कक्षा 12वीं में यह आंकड़ा 82.60 प्रतिशत रहा था। ऐसे में इस वर्ष के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed