UP Board Exam 2022 : चुनाव वाले साल बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में होती है देर, जानें पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कब हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश में इस साल आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षाओं के लिए अभी तक डेटशीट जारी नहीं की गई है। राज्य में इस साल तकरीबन 28 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में और 24 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्र बेसब्री से डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSB) ने अभी तक इस संबंध में कोई सूचना नहीं जारी की है। दरअसल राज्य में इस वक्त विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन चुनावों के खत्म होने के बाद बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं। उत्तर प्रदेश में इस साल तकरीबन 28 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में और 24 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित जानकारी के लिए UPMSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, इस बचे हुए समय में बोर्ड स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। यहां छात्रों को घर बैठे लाइव क्लासेस उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्र UP Board Online Preparation-Join Now पर क्लिक कर इनका हिस्सा बन सकते हैं। यहां छात्र-छात्राओं को परीक्षा के पहले इस बचे हुए समय में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जा रही है।
चुनाव वाले साल बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में होती है देर :
उत्तर प्रदेश में जिस साल विधानसभा चुनाव होते हैं, उस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन थोड़े विलंब से ही होता है। दरअसल राज्य में हर 5 साल के बाद फरवरी और मार्च के महीने में विधानसभा चुनाव आयोजित होते हैं और बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का भी यही समय होता है। इस वजह से जिस साल विधानसभा चुनाव होते हैं, उस साल बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में थोड़ी देर होती है। राज्य में इससे पहले विधानसभा चुनाव 2017 में आयोजित किये गए थे और इस साल बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हुई थी।
इस साल की प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर क्या है अपडेट :
उत्तर प्रदेश में इस साल बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों को फाइनल एग्जाम से पहले प्री बोर्ड परीक्षा में भी अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना होगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी के आखिरी सप्ताह तक करा लेने का निर्देश दिया गया है। प्री बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के बाद ही राज्य में बोर्ड की फाइनल परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X