फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exams 2022: Start From Today More Than 51 Lakh Students to Appear in Exams Under CCTV Know All About

UP Board Exams 2022: आज से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 51 लाख से ज्यादा छात्र सीसीटीवी की निगरानी में देंगे एग्जाम, जानें- क्या है तैयारी

Thu, 24 Mar 2022 08:45 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 08:45 PM IST
सार

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए कड़े प्रावधान किए हैं। सरकार ने जिला स्तर और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

विज्ञापन
UP Board Exams 2022: Start From Today More Than 51 Lakh Students to Appear in Exams Under CCTV Know All About
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी की आम भाषा में कहे तो यूपी बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं आज गुरुवार 24 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई है। परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान के विषय की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन

 

UP Board Exam 2022: दो साल बाद हो रही है परीक्षा

उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 2 सालों बाद किया जा रहा है। देश और दुनियाभर में आए कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण बोर्ड ने बीतों साल परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। छात्रों को विशेष मूल्यांकन पद्धति के आधार पर अगली कक्षाओं में प्रोमोट किया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: कड़े प्रावधानों में हो रही परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए कड़े प्रावधान किए हैं। सरकार ने जिला स्तर और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके माध्यम से प्रश्न पत्र खुलने से लेकर परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके अलावा जिले के प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। सरकार  ने नकल कराने वाले संगठित गिरोह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।

 

विज्ञापन

UP Board Exam 2022: 51 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में 51 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रही हैं। बोर्ड ने छात्रों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने राज्य के विभिन्नि जिलों में  8,373 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। इनमें से 861 अति संवेदनशील और 254 केंद्र संवेदनशील हैं। परीक्षा दो पाली में आयोजित की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed