फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP board exam 2021 tenth-twelfth exam will be held at more than 8 thousand centers this year

यूपी बोर्ड एग्जाम 2021: 8 हजार से ज्यादा केंद्रों पर होगी इस साल दसवीं-बारहवीं की परीक्षा

Thu, 18 Mar 2021 03:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Mar 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
UP board exam 2021 tenth-twelfth exam will be held at more than 8 thousand centers this year
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : amar ujala

UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं इस साल 8 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 24 अप्रैल से होगा। दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से लेकर 11.15 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस साल कुल 56, 03, 813.छात्रों ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2021: 22 मार्च से पहले जारी हो सकता है रिजल्ट, फाइनल उत्तर कुंजी हो चुकी है जारी
विज्ञापन


8514 केंद्रों पर होगी दसवीं-बारहवीं की परीक्षा
बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला का कहना है कि इस साल 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। 29, 94, 312 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के लिए और 26,09,501 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। उनका कहना है कि इस साल कुल 8514 परीक्षा  केंद्रों पर दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board 2021: क्या है यूपी बोर्ड का 'मिशन गौरव', कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?


गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूलों में सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर और राउटर लगाए जाएंगे। ये चीजें परीक्षा की निगरानी और वेबकास्टिंग के लिए लगाए जाएंगे। बोर्ड इनकी तैयारी में जुट गया है। पिछले साल बोर्ड ने 7784 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थी। इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed