फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2021 What is the Mission Gaurav of UP Board how can one register

UP Board 2021: क्या है यूपी बोर्ड का 'मिशन गौरव', कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

Thu, 18 Mar 2021 03:24 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Mar 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
UP Board 2021 What is the Mission Gaurav of UP Board how can one register
up board 2021 exam - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) इस वर्ष अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। इस अवसर पर यूपी बोर्ड ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  (UPMSP) से पढ़कर निकले ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की योजना बनाई है, जिन्होंने पढ़ाई करने केे बाद देश और विदेश में अपने नाम का डंका बजाया हो और अपना और अपने बोर्ड का नाम रोशन किया हो। उन सभी महान विभूतियों को यूपी बोर्ड द्वारा इस शताब्दी वर्ष में सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए 'मिशन गौरव' अभियान चलाया जा रहा है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप यूपी बोर्ड की वेबसाईट  https://upmsp.edu.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन


कौन कर सकता है आवेदन?
अगर आप भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) के छात्र रहे हैं और आपने प्रदेश स्तर, राष्ट्रीय स्तर, एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं का व यूपी बोर्ड का नाम रोशन किया है तो आप भी इस सम्मान समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट  https://upmsp.edu.in/ पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा।
विज्ञापन



क्या है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?
सबसे पहले आपको यूपीएमएसपी की वेबसाईट https://upmsp.edu.in/ पर जाना होगा। होमस्क्रीन के खुलते ही आपको ब्लू रंग के बैकग्राउंड में 'मिशन गौरव' लिखा हुआ दिखाई पड़ेगा। 'मिशन गौरव' वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फार्म खुल कर आ जाएगा। अब आपको फार्म में पूछे गई सामान्य सी जानकारियों को भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारियों को पूरा भरने के बाद आपको 'पंजीकृत हेतु ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करते हुए खुद के रजिस्ट्रेशन को पूरा करना होगा। अगर आप डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर पहुंचना चाहते हैं तो इस लिंक https://upmsp.edu.in/MissionGauravRegister.aspx के माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


अगर आप यूपी बोर्ड के छात्र हैं और आप भी बोर्ड की परीक्षाओं की अच्छी तैयारी करना चाहते हैं, जिससे की आप भी देश-विदेश में अपना व अपने बोर्ड का नाम रोशन कर सके तो इसके लिए आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करना होगा। जहां मिलते हैं फ्री पीडीएफ नोट्स साथ ही गुणवत्तापरक शिक्षकों द्वारा 120 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस। इसके अलावा इस ऐप पर परीक्षा के दौरान होने वाले डाउट्स को भी एक्सपर्ट द्वारा क्लियर किया जाता है।

तो देर किस बात की गूगल प्ले स्टोर से या इस लिंक http://bit.ly/safaltaapp

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed