फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 12th Date Sheet 2027: UPMSP Class 12 Exams From Feb 5; Check Complete Time Table at upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2027: इंटर की परीक्षा पांच से 24 फरवरी तक, हिंदी से होगी शुरुआत, देखें पूरा टाइमटेबल

Mon, 12 Oct 2026 08:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 08:34 PM IST
सार

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 5 फरवरी को हिंदी के पेपर के साथ शुरू होगी। 8 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसके बाद 9 फरवरी को नागरिक शास्त, 10 फरवरी को इतिहास और 12 फरवरी को जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा होगी। पूरी डेटशीट देखें...
 

विज्ञापन
UP Board 12th Date Sheet 2027: UPMSP Class 12 Exams From Feb 5; Check Complete Time Table at upmsp.edu.in
UP Board 12th Date Sheet 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी। हमेशा की तरह इस वर्ष भी इंटरमीडिएट परीक्षा का आगाज हिंदी विषय के पर्चे के साथ होगा।

विज्ञापन


लाखों छात्र-छात्राएं अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पूरा टाइमटेबल चेक कर सकते हैं और परीक्षा की रणनीति तैयार कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 12वीं की डेटशीट नीचे भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षा का समय और पालियां

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने परीक्षाओं को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए दो पालियों में समय निर्धारित किया है:

  • प्रथम पाली (प्रातः कालीन): सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
  • द्वितीय पाली (सांयकालीन): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक


इंटरमीडिएट के अधिकतर मुख्य विषयों की परीक्षाएं दूसरी पाली (दोपहर 2:00 बजे से) में आयोजित की जाएंगी।
 

यूपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट यहां देखें...
विज्ञापन

क्या यूपी बोर्ड 12वीं की डेटशीट जारी हो गई है?

हां, यूपी बोर्ड ने 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:

तारीख

पाली

विषय का नाम

5 फरवरी 2027, शुक्रवार

द्वितीय पाली

हिंदी, सामान्य हिंदी

8 फरवरी 2027, सोमवार

प्रथम पाली

व्यावसायिक शिक्षा वर्ग–1, प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय पाली

अंग्रेजी

9 फरवरी 2027, मंगलवार

प्रथम पाली

कृषि शस्य विज्ञान (कृषि भाग–1), कृषि शस्य विज्ञान (कृषि भाग–2)

द्वितीय पाली

नागरिक शास्त्र

10 फरवरी 2027, बुधवार

प्रथम पाली

व्यावसायिक शिक्षा वर्ग–1, द्वितीय प्रश्नपत्र

द्वितीय पाली

इतिहास

12 फरवरी 2027, शुक्रवार

प्रथम पाली

व्यावसायिक शिक्षा वर्ग–1, तृतीय प्रश्नपत्र

द्वितीय पाली

जीव विज्ञान, गणित

13 फरवरी 2027, शनिवार

प्रथम पाली

शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान (कृषि भाग–1), कृषि अर्थशास्त्र (कृषि भाग–2)

द्वितीय पाली

अर्थशास्त्र

15 फरवरी 2027, सोमवार

प्रथम पाली

संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला

द्वितीय पाली

रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र

16 फरवरी 2027, मंगलवार

प्रथम पाली

कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान (कृषि भाग–1), कृषि जंतु विज्ञान (कृषि भाग–2)

द्वितीय पाली

भूगोल

17 फरवरी 2027, बुधवार

प्रथम पाली

व्यावसायिक शिक्षा वर्ग–1, चतुर्थ प्रश्नपत्र

द्वितीय पाली

भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान

18 फरवरी 2027, गुरुवार

प्रथम पाली

कृषि अभियांत्रिकी (कृषि भाग–1), कृषि पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान (कृषि भाग–2)

द्वितीय पाली

चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला

19 फरवरी 2027, शुक्रवार

प्रथम पाली

व्यावसायिक शिक्षा वर्ग–1, पंचम प्रश्नपत्र

द्वितीय पाली

मानव विज्ञान

20 फरवरी 2027, शनिवार

प्रथम पाली

उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली

द्वितीय पाली

मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र

22 फरवरी 2027, सोमवार

प्रथम पाली

व्यावसायिक वर्ग के सामान्य आधार विषय, कृषि गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी (कृषि भाग–1), कृषि रसायन विज्ञान (कृषि भाग–2)

द्वितीय पाली

व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग), गृह विज्ञान

23 फरवरी 2027, मंगलवार

प्रथम पाली

लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग), राष्ट्रीय कैडेट कोर

द्वितीय पाली

पालि, अरबी, फारसी

24 फरवरी 2027, बुधवार

प्रथम पाली

कंप्यूटर

द्वितीय पाली

संस्कृत

 

विज्ञापन

नकलविहीन एवं सुरक्षित परीक्षा की तैयारी

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की है। सभी परीक्षा कक्षों में वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) से अपनी डेटशीट का प्रिंटआउट निकाल लें और अपने संबंधित विद्यालयों से प्रवेश पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करें।

यूपी में होने हैं विधान सभी चुनाव

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी में है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed