फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Class 10 Science, Home Science Practical Exam Pattern Changed, Check New Plan Here

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में बड़ा बदलाव, विज्ञान और गृह विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन खत्म; क्या है नई व्यवस्था?

Wed, 09 Sep 2026 03:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 09 Sep 2026 03:03 PM IST
सार

UP Board: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब इन विषयों में स्कूल स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन नहीं होगा। बोर्ड 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा अलग से आयोजित करेगी। जानें पूरा बदलाव...
 

विज्ञापन
UP Board Class 10 Science, Home Science Practical Exam Pattern Changed, Check New Plan Here
UP Board 10th Practical Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Board: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। शासन के आदेश के तहत अब हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में स्कूल स्तर पर होने वाले आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन


इसके स्थान पर इन दोनों विषयों में अब 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। यह परीक्षा यूपी बोर्ड यानी परिषद की ओर से अलग से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में यूपी बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें परिषद के विनियमों के अध्याय-13 के विनियम-3 में किए गए संशोधन की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

पहले विज्ञान और गृह विज्ञान का मूल्यांकन कैसे होता था?

  • पुरानी व्यवस्था के तहत हाईस्कूल में सभी विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही किया जाता था।
  • इसके लिए 5 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग का इस्तेमाल होता था और इस ग्रेड को अंकपत्र में भी दर्ज किया जाता था।
  • अब विज्ञान और गृह विज्ञान के मामले में यह व्यवस्था बदल गई है।

अब विज्ञान और गृह विज्ञान में कितने अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी?

  • संशोधित व्यवस्था के तहत विज्ञान और गृह विज्ञान दोनों विषयों में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड की ओर से अलग से आयोजित की जाएगी।
  • इन दोनों विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों का मूल्यांकन अब केवल स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से नहीं किया जाएगा।


यूपी बोर्ड का नोटिस:
Image

विज्ञापन

क्या बाकी विषयों के प्रयोगात्मक मूल्यांकन में भी बदलाव हुआ है?

नहीं। विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर बाकी सभी विषयों में पहले वाली व्यवस्था जारी रहेगी। अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर 5 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर ही किया जाएगा। इसे इस तरह समझ सकते हैं:

 
विषय नई मूल्यांकन व्यवस्था
विज्ञान परिषद की ओर से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा
गृह विज्ञान परिषद की ओर से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा
अन्य विषय स्कूल स्तर पर 5 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन

 

अंकपत्र में अब क्या दिखाई देगा?

यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को मिलने वाले अंक-पत्र सह प्रमाण-पत्र में विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में मिले अंक दर्ज किए जाएंगे। वहीं, अन्य विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों के लिए मिलने वाली ग्रेडिंग भी अंकपत्र में प्रदर्शित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed