फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd 2021 exam date announced on lkouniv.ac.in Details here

यूपी बीएड 2021: लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी की परीक्षा की तारीख, यहां जनिए डिटेल

Fri, 18 Jun 2021 03:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 18 Jun 2021 03:52 PM IST
सार

  •  उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन (UP BEd 2021) परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा।

विज्ञापन
UP BEd 2021 exam date announced on lkouniv.ac.in Details here
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड 2021 की तारीख जारी कर दी है।  उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन (UP BEd 2021) परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी बीएड परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in के माध्यम से विस्तृत जानकारी पा सकते हैं। यूपी बीएड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 5 अगस्त को की जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीटीईटी जुलाई 2021 परीक्षा: सीबीएसई 20 जून तक जारी कर सकती है अधिसूचना
विज्ञापन



इससे पहले यह परीक्षा 19 मई को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यूपी बीएड परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब परीक्षा की नई तारीख की घोषणा हो गई है। यूपी बीएड परीक्षा का आयोजन लखनऊ यूनिवर्सिटी कर रही है। यूपी बीएड 2021 परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 14 केंद्र आवंटित किए गए हैं। जो कि आगरा, जौनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर और फैजाबाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





इसे भी पढ़ें-कब खुलेंगे स्कूल: अनलॉक की प्रक्रिया का आगाज, जानिए इन 7 राज्यों में कब से शुरू होंगे विद्यालय

इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 में सामान्य ज्ञान और भाषा के प्रश्न होंगे। पेपर 2 में उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता और विषय से संबंधित प्रश्न होंगे। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी।  प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। यूपी बीएड 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार राज्य भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed