सीटीईटी जुलाई 2021 परीक्षा: सीबीएसई 20 जून तक जारी कर सकती है अधिसूचना
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 जून तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में अधिसूचना जारी कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के संबंध में अधिसूचना जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि सीबीएसई 20 जून तक सीटीईटी परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीटीईटी परीक्षा 2021 को लेकर किसी भी तरह के नए अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बनाए रखें। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कोरोना वायरस महामारी के बीच सीटीईटी परीक्षा स्थगित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें-मिजोरम बोर्ड रिजल्ट 2021: 12वीं का परिणाम जारी, एसएमएस के जरिए ऐसे मंगवाएं रिजल्ट
बता दें कि जैसे ही इस परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी होगी वैसे ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। पिछले साल सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई को होना था, लेकिन कोरोना के कारण उस वक्त इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था जो कि बाद में इस साल 31 जनवरी को आयोजित हुआ था। यह परीक्षा 31 जनवरी को 135 शहरों में आयोजित की गई थी। इस बार भी कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण यह परीक्षा स्थगित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें-गुजरात बोर्ड: 12वीं रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी, इस फार्मूले से तैयार होगा रिजल्ट
जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे सीटीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीजी डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी सीटीईटी के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। हालांकि, अभी जुलाई में होने वाली इस परीक्षा की तारीख जारी नहीं हुई है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही इस परीक्षा को लेकर सही जानकारी मिल पाएगी और आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
कमेंट
कमेंट X