फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   University exams by Sept-end impossible: Maharashtra minister to Centre

महाराष्ट्र सरकार ने कहा- सितंबर आखिर तक विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं कराना असंभव

Fri, 10 Jul 2020 05:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 10 Jul 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
University exams by Sept-end impossible: Maharashtra minister to Centre
परीक्षा (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि सितंबर आखिर तक विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। सूबे के तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री उदय सावंत ने केंद्र से कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सूबे में सितंबर के अंत तक विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराना असंभव है। यूजीसी के दिशा-निर्देश जारी होने के बाद सावंत ने मानव संसाधन विकास मंत्रालाय को पत्र लिखकर यह बात कही है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CISCE 10th- 12th Result 2020: दसवीं-बारहवीं के नतीजे घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैंने यूजीसी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय दोनों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि कोरोना वायरस की परिस्थिति को देखते हुए सिंतबर के अंत तक विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराना अंसभव है। गौरतलब है कि यूजीसी ने गाइडलाइंस जारी कर कहा था कि यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं अनिवार्य हैं। सितंबर आखिर तक सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं करानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CISCE Board ISC 12th Result: बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार ने विश्वविद्यालय के वाइज चांसलर के सुझाव पर परीक्षाएं न कराने का फैसला लेना चाहिए।  आपको बता दें कि यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने गुरुवार को कहा कि अगर हम फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं नहीं कराएंगे तो इससे उनकी डिग्री की वैधता पर एक सवाल उठता है। हमने देखा कि बदलती हुई कोरोना वायरस की परिस्थितियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए जुलाई में अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराना संभव नहीं था। इसलिए तीस सिंतबर तक परीक्षा कराने की गाइडलाइंस दी गई हैं। यूजीसी ने बाकायदा परीक्षाओं के लिए विस्तृत एसओपी भी जारी की जिसमें परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed