CISCE Board ISC 12th Result: बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CISCE 12th Result 2020: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी किए। बारहवीं कक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org व results.cisce.org के जरिए अपना 12वीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 96.84 फीसदी रहा है।
पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 95.52 फीसदी रहा था। जिसमें से 97.83 फीसदी छात्राएं और 95.39 फीसदी छात्र पास हुए थे। बारहवीं कक्षा में इस साल 88,409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 85,611 विद्यार्थी पास हुए हैं।
दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की लाइव खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
ऐसे देंखे अपना बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले CISCE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org/ results.cisce.org है।
- यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना है।
- आपके क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
- जहां आपको अपना रोल नंबर, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट की स्क्रीन पर आपका दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- CISCE 10th- 12th Result 2020: दसवीं-बारहवीं के नतीजे घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट
एसएमएस( SMS) से भी मिलेगा आपको अपना रिजल्ट
आप एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मंगा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को यूनिक आईडी की जरूरत है। आईएससी यानी 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए आपको (ISC यूनीक आईडी) टाइप करके 09248082883 नंबर पर भेजना है। इस तरह आपको अपना बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मिल जाएगा।
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बोर्ड ने आईसीएसई और आईएससी की 19 मार्च से 31 मार्च के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। इसके बाद पिछले महीने परिषद ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि शेष परीक्षाओं को रद्द करके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X