CISCE 10th- 12th Result 2020: दसवीं-बारहवीं के नतीजे घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CISCE 10th- 12th Result 2020: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी किए। दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org व results.cisce.org के जरिए अपना 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। दरअसल, आईसीएसई बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा के लिए कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए कोई प्रेस वार्ता नहीं की। ऐसे में विद्यार्थी सीधे वेबसाइट व एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 99.34 फीसदी रहा है। जबकि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 96.84 फीसदी रहा है। पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 95.52 फीसदी रहा था। जिसमें से 97.83 फीसदी छात्राएं और 95.39 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं, पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 98.54 फीसदी रहा था। इस हिसाब से देखा जाए तो इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है। इस साल दसवीं कक्षा में 2,07,902 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 2,06,525 पास हुए हैं। वहीं, बारहवीं कक्षा में इस साल 88,409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 85,611 विद्यार्थी पास हुए हैं।
दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की लाइव खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
ऐसे देंखे अपना दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले CISCE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org/ results.cisce.org है।
- यहां आपको दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- आपको दसवीं और बारहवीं कक्षा में जिसका रिजल्ट देखना है उस पर क्लिक करें।
- आपके क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
- जहां आपको अपना रोल नंबर, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट की स्क्रीन पर आपका दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
एसएमएस( SMS) से भी मिलेगा आपको अपना रिजल्ट
विद्यार्थी अपना दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मैसेज के जरिए भी पा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को यूनिक आईडी की जरूरत है। यदि आप ICSE यानी 10वीं के विद्यार्थी हैं, तो आप (ICSE यूनीक आईडी) टाइप करें और 09248082883 मोबाइल नंबर पर भेज दें। अगर आप आईएससी यानी 12वीं के विद्यार्थी हैं, तो (ISC यूनीक आईडी) टाइप करें और 09248082883 नंबर पर भेज दें। इस तरह आपको अपना दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मिल जाएगा।
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बोर्ड ने आईसीएसई और आईएससी की 19 मार्च से 31 मार्च के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। इसके बाद पिछले महीने परिषद ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि शेष परीक्षाओं को रद्द करके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया है।
कमेंट
कमेंट X