UPSC CSE 2021 Toppers: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने UPSC टॉपर्स से की मुलाकात, टॉप 20 का किया सम्मान
UPSC CSE 2021 Toppers: केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के राज्य मंत्री डॉ सिंह ने संवाद कार्यक्रम के दौरान संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के टॉप 20 में जगह बनाने वाले सभी होनहारों का सम्मान भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार, सात जून को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के फाइनल रिजल्ट में शीर्ष 20 स्थान पर काबिज हुए अभ्यर्थियों से मुलाकात की। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के राज्य मंत्री डॉ सिंह ने संवाद कार्यक्रम के दौरान संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के टॉप 20 में जगह बनाने वाले सभी होनहारों का सम्मान भी किया। इस दौरान सिविल सेवा परीक्षा, 2021 के टॉपर्स ने अपनी पढ़ाई के दौरान अपने अनुभव भी साझा किए थे और राज्य मंत्री (कार्मिक एवं प्रशिक्षण) ने उनके परिवार को भी बधाई और शुभकामनाएं दी।
A glimpse of the Felicitation Ceremony of Achievers from Civil Services Examination 2021 today at North Block, New Delhi. pic.twitter.com/n7PPjscKFK
— DoPT (@DoPTGoI) June 7, 2022
संवाद और सम्मान समारोह के दौरान डीओपीटी के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भविष्य के आईएएस अधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें प्रशिक्षण और प्रशासनिक सेवा के उद्देश्य से अवगत भी कराया। डॉ. सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि पहले 20 टॉपर्स को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग मुख्यालय के उत्तरी ब्लॉक में प्रशासित किया जाना चाहिए। हमें उनके अनुभव और अपेक्षाओं को देखने का अवसर मिलेगा और वे भी सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत होंगे।
समारोह के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने एक ट्वीट कर कहा कि अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के पहले 20 आईएएस टॉपर्स से मिलना एक ताजा अनुभव था। प्रथम तीन टॉपर... श्रुति, अंकिता और गामिनी 2022 की भारत की नारी शक्ति का प्रतीक हैं। संयोग से, यह युवा अधिकारियों का विशेषाधिकार प्राप्त बैच है, जिन्हें 2047 में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने और भारतीय सदी की शुरुआत देखने के लिए अगले 25 वर्षों में सक्रिय रूप से योगदान करने का अवसर मिला है।
Future Torchbearers of #GoodGovernance🇮🇳
— DoPT (@DoPTGoI) June 7, 2022
Toppers from Civil Services Examinations 2021, share their thoughts at the Felicitation Ceremony today. pic.twitter.com/EkfTh8sQsZ
कमेंट
कमेंट X