फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC warned students against taking admission in distance learning programmes offered by Periyar University in Tamil Nadu

UGC Admission Warning: पेरियार विश्वविद्यालय में दाखिलों को लेकर यूजीसी की चेतावनी, कहा- ODL की मान्यता नहीं

Tue, 31 May 2022 07:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 31 May 2022 07:26 PM IST
सार

UGC Admission Warning: यूजीसी (UGC) ने चेतावनी परामर्श में कहा कि आयोग पेरियार विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जाने वाले दूरस्थ शिक्षा (ODL) पाठ्यक्रमों को मान्यता नहीं देता है।

विज्ञापन
UGC warned students against taking admission in distance learning programmes offered by Periyar University in Tamil Nadu
UGC Admission Warning - फोटो : पीटीआई

विस्तार

UGC Admission Warning: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों को तमिलनाडु में पेरियार यूनिवर्सिटी (Periyar University) में एडमिशन को लेकर चेतावनी जारी की है। यूजीसी ने चेतावनी परामर्श में कहा कि आयोग पेरियार विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जाने वाले दूरस्थ शिक्षा (ODL) पाठ्यक्रमों को मान्यता नहीं देता है। इसलिए, छात्र इस विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा (ODL) पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर सचेत रहें। 

विज्ञापन

आयोग के सचिव रजनीश जैन ने कहा कि यह प्राप्त विभिन्न सूचनाओं के माध्यम से आयोग के संज्ञान में आया है कि पेरियार विश्वविद्यालय, तमिलनाडु, पूर्णकालिक निदेशक के बिना काम कर रहा है। यहां पर्याप्त पूर्णकालिक फैकल्टी, पर्याप्त गैर-शैक्षणिक कर्मचारी भी नहीं है। यह विश्वविद्यालय यूजीसी अधिनियम और समय-समय पर इसके संशोधनों के तहत निर्धारित शर्तों के घोर उल्लंघन में यूजीसी की पूर्व स्वीकृति के बिना केंद्र और ओडीएल कार्यक्रम चलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी सचिव रजनीश जैन ने कहा कि शिकायत निवारण समिति (सीआरसी) की सिफारिशों के अनुसार, आयोग ने फैसला किया है कि 2022-23 और 2023-24 के लिए उच्च शिक्षा संस्थान के किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त शिकायतों और उल्लंघनों की सूचनाओं को मामले में तथ्यान्वेषी और आवश्यक कार्रवाई के लिए राज्यपाल और सचिव, राज्य सरकार, को भेजा जाएगा।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित ओडीएल कार्यक्रमों के खिलाफ छात्रों को चेतावनी देते हुए जैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में प्रवेश लेने से यूजीसी द्वारा कार्यक्रमों की मान्यता के अभाव में छात्रों के करिअर को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed