फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC postponed all offline exams till june due to surge of covid 19 in india

कोरोना इफेक्ट: मई माह में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित, यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र

Tue, 11 May 2021 04:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 11 May 2021 04:42 PM IST
सार

यूजीसी ने मई माह में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब जून में समीक्षा बैठक के बाद ही इन परीक्षाओं के संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
UGC postponed all offline exams till june due to surge of covid 19 in india
ugc - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वर्तमान दर को मद्देनजर रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मई माह में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। यूजीसी ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को पत्र लिखकर मई माह में कोई भी ऑफलाइन परीक्षा आयोजिन न करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में यह भी लिखा गया है कि जून में समीक्षा बैठक के बाद ही इन परीक्षाओं के संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


यूजीसी ने लिखा, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश के कई हिस्से कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है। देश भर के संस्थान पहले से ही इस दिशा में हर संभव उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन


देश में कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालातों को मद्देनजर रखते हुए, कैंपस में शारीरिक दूरी बनाए रखने और छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों राहत प्रदान करने के लिए यह आवश्यक है कि उच्च शिक्षा संस्थान, मई 2021 में आयोजित होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए केंद्रीय/राज्य सरकार, शिक्षा मंत्रालय, या यूजीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशाें और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा संस्थान, ऑनलाइन परीक्षाओं के संचालन के संबंध में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

इस संबंध में अगले महीने, उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा स्थिति की देखते हुए उचित निर्णय लिया जा सकता है।

यहां पढ़ें यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालयों को भेजा गया पत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed