UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे चेक
UGC NET Result 2024: एनटीए द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद से ही अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एजेंसी द्वारा रिजल्ट जल्द ही रिजल्ट जारी करने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) का रिजल्ट घोषित करेगी। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 14 सितंबर को बंद कर दी गई थी और इसके बाद रिजल्ट आने की उम्मीद है। रिजल्ट की घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर रिजल्ट देख सकेंगे और फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर-की 11 सितंबर को जारी की गई थी, जबकि चैलेंज विंडो शुरू में 13 सितंबर को बंद होने वाली थी। हालांकि, बाद में समय सीमा बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी गई थी। जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं थे, उनके पास चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क देकर आपत्तियां दर्ज कराने का विकल्प था। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अपने दावे का समर्थन करने वाले पर्याप्त सबूत देने होंगे।
इस दिन हुई परीक्षा
इस वर्ष, एनटीए ने 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक 83 विषयों के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में पुनर्निर्धारित यूजीसी नेट परीक्षा जून 2024 परीक्षा आयोजित की। यूजीसी नेट परीक्षा स्कोरकार्ड के अलावा, परीक्षण एजेंसी यूजीसी नेट परीक्षा अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगी।
यूजीसी नेट परिणाम कैसे जांचें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए UGC NET स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण - आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद अपना विवरण सबमिट करें और अपना परिणाम देखें।
कमेंट
कमेंट X