फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC directed all universities and colleges to set up mental health helplines

लॉकडाउन: यूजीसी का निर्देश- सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन स्थापित करें

Mon, 06 Apr 2020 02:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 06 Apr 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
UGC directed all universities and colleges to set up mental health helplines
यूजीसी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने का निर्देश दिया है। यूजीसी ने यह निर्देश कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों के मनोवैज्ञानिक चिंताओं को दूर करने के लिए दिया है।

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक सरोकार के लिए मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन स्थापित करना बेहद अहम है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

विज्ञापन

 

लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगी  परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। ऐसे में यूजीसी का कहना है कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की मानसिक परेशानी न हो इसके लिए सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन स्थापित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करके लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों को अवसाद से बचाया जा सकता है। यूजीसी ने यह भी कहा है कि इस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन पर विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के काउंसर और फैकल्टी सदस्यों द्वारा नियमित निगरानी रखना भी जरूरी है। आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही कोविड-19 के दौरान किसी भी तरह के मानसिक परेशानी और समस्या के लिए टॉल फ्री हेल्पलाइन जारी कर चुका है। ये टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 08046110007 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed