फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tripura Board Exam 2021 TBSE postpones Class 10, 12 exams

त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना के कारण दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा स्थगित

Sun, 02 May 2021 03:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 02 May 2021 03:19 PM IST
सार

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
Tripura Board Exam 2021 TBSE postpones Class 10, 12 exams
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सूबे के शिक्षा मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान फिर से बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: इस मार्किंग स्कीम के आधार पर पास होंगे 10वीं के छात्र, 20 जून तक घोषित होगा रिजल्ट
विज्ञापन


सूबे के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने शनिवार 1 मई को ट्वीट कर बताया कि कोरोना वायरस की वजह से सूबे के दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।  उन्होंने कहा कि जब कोरोना वायरस की वजह से स्थिति सामान्य हो जाएगी तब दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग


दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन परीक्षा समिति द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की तिथि के बारे में जानकारी परीक्षा शुरू होने  से दो हफ्ते पहले दी जाएगी। बता दें कि सूबे में दसवीं की परीक्षा 19 मई से और बारहवीं कक्षा की परीक्षा 18 मई से शुरू होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed