फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सीबीएसई: इस मार्किंग स्कीम के आधार पर पास होंगे 10वीं के छात्र, 20 जून तक घोषित होगा रिजल्ट

Sun, 02 May 2021 11:24 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 02 May 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
CBSE Announces Marking Policy For Cancelled Class 10 Board Exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) दसवीं का रिजल्ट 20 जून तक घोषित करेगा। बोर्ड ने दसवीं के रिजल्ट को घोषित करने के लिए नई स्कीम तैयार की है। इस नई स्कीम के तहत ही दसवीं के छात्रों को इस साल पास किया जाएगा। बोर्ड नई स्कीम के तहत ही छात्रों को नंबर देगा और दसवीं कक्षा में पास करेगा। बोर्ड की तरफ से यह जानकारी अधिसूचना के जरिए दी गई है। गौरतलब है कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा के छात्रों को इंटरनल असेसमेंट के जरिए पास किया जाएगा। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं बोर्ड के लिए अंक तय करने की नीति घोषित की है। 




 

CBSE Announces Marking Policy For Cancelled Class 10 Board Exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

ये है नई मार्किंग स्कीम
कुल 100 नंबरों को 20 नंबर और 80 नंबर में बांटा गया है। स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए किए गए इंटरनल मार्किंग के आधार पर 20 नंबर दिए जाएंगे। बाकी 80 नंबर छात्रों को स्कूलों द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। 80 नंबरों में से 10 नंबर पीरियोडिक/यूनिट टेस्ट और 30 नंबर अर्धवार्षिक और 40 नंबर प्री-बोर्ड के आधार पर मिलेंगे। यह नई मार्किंग पॉलिसी छात्रों द्वारा चुने गए 5 मुख्य विषयों के स्कोर की गणना के लिए है। अगर किसी छात्र ने छह या उससे ज्यादा विषयों के लिए पंजीकरण किया है तो उसके छठवें विषय के लिए स्कोर की गणना अधिकतम प्राप्त नंबरों में से सबसे ज्यादा 3 नंबरों के औसत नंबरों के आधार पर किया जाएगा। आपको बता दें कि जो विद्यार्थी मार्किंग के बाद भी पास नहीं होंगे तो उनको ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। अगर विद्यार्थी ग्रेस नंबरों के बाद भी फेल होते हैं तो उनको फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा।  

 

CBSE Announces Marking Policy For Cancelled Class 10 Board Exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

बोर्ड ने स्कूलों को नतीजों को अंतिम रूप देने के लिए प्रिंसिपल और 7 शिक्षकों वाली एक परिणाम समिति बनाने के लिए कहा है। जिसमें गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और दो भाषाओं के शिक्षक होने चाहिए। पड़ोसी स्कूलों के 2 शिक्षकों को समिति के बाहरी सदस्यों के रूप में चुना जाएगा। सभी स्कूलों को अपने रिजल्ट से जुड़ी प्रक्रिया ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। स्कूलों से 25 मई तक रिजल्ट को फाइनल करने के लिए कहा गया है। बोर्ड के पास सभी स्कूल  5 जून तक रिजल्ट जमा करा देंगे। आपको बता दें कि इस साल कोरोना की वजह से बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed