{"_id":"608e75a38ebc3e8d366405dd","slug":"tripura-board-exam-2021-tbse-postpones-class-10-12-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना के कारण दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना के कारण दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा स्थगित
Sun, 02 May 2021 03:19 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 02 May 2021 03:19 PM IST
सार
त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सूबे के शिक्षा मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान फिर से बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: इस मार्किंग स्कीम के आधार पर पास होंगे 10वीं के छात्र, 20 जून तक घोषित होगा रिजल्ट
विज्ञापन
सूबे के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने शनिवार 1 मई को ट्वीट कर बताया कि कोरोना वायरस की वजह से सूबे के दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि जब कोरोना वायरस की वजह से स्थिति सामान्य हो जाएगी तब दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग
दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन परीक्षा समिति द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की तिथि के बारे में जानकारी परीक्षा शुरू होने से दो हफ्ते पहले दी जाएगी। बता दें कि सूबे में दसवीं की परीक्षा 19 मई से और बारहवीं कक्षा की परीक्षा 18 मई से शुरू होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X