{"_id":"60b20807e3ff345c1c78cecb","slug":"tripura-10th-and-12th-boards-exams-to-be-conducted-for-selected-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना के कारण चयनित विषयों के लिए होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना के कारण चयनित विषयों के लिए होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा
Sat, 29 May 2021 02:56 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 29 May 2021 02:56 PM IST
सार
- त्रिपुरा बोर्ड कोरोना वायरस की वजह से चयनित विषयों में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन कराएगा।
- दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सिर्फ तीन विषयों के लिए होगा।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण इस साल चयनित विषयों में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन का फैसला लिया है। हालांकि, अभी दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इससे पहले मई में बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का स्थगित कर दिया था, जो कि 18 मई एवं 19 मई से आयोजित होने वाली थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ 12वीं की बोर्ड परीक्षा: 1 जून से घर बैठकर एग्जाम देंगे छात्र, 5 दिन में खत्म होगी परीक्षा
विज्ञापन
त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ भाबातोष साहा का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण दसवीं और बारहवीं कक्षा की सभी परीक्षआओं का आयोजन संभव नहीं है। ऐसे में बोर्ड ने दसवीं कक्षा के तीन विषयों और बारहवीं कक्षा के कुछ विषयों की परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जून में इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित कई राज्य के बोर्डों ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है और विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-10वीं बोर्ड: सात राज्यों ने रद्द की परीक्षा, तीन राज्य ही कराएंगे पेपर, इनको है सीबीएसई के फैसले का इंतजार
वहीं, तित्रुरा बोर्ड का कहना है कि दसवीं कक्षा की परीक्षा गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के लिए कराई जाएगी। जबकि, बारहवीं कक्षा की किन विषयों की परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। दसवीं कक्षा के लिए इस साल 26,610 छात्रों और बारहवीं कक्षा के लिए 27,205 छात्रों ने पंजीकरण किया है।
कमेंट
कमेंट X