फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

छत्तीसगढ़ 12वीं की बोर्ड परीक्षा: 1 जून से घर बैठकर एग्जाम देंगे छात्र, 5 दिन में खत्म होगी परीक्षा

Sat, 29 May 2021 01:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 29 May 2021 01:26 PM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  • सूबे में बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का संचालन 1 जून से किया जाएगा और विद्यार्थी घर बैठकर परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
CGBSE issues important instructions for conducting Class 12 board exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सूबे में बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के संचालन को लेकर बोर्ड की तरफ से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। जिनमें परीक्षा केंद्रों को 1 जून से 5 जून के बीच 12वीं के सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसे लेकर जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी केंद्रों को 6 जून से लेकर 10 जून तक आंसर की कलेक्ट करनी होगी और उसे बोर्ड को सबमिट करनी होगी।



इसे भी पढ़ें-यूजीसी: ऑनलाइन पढ़ाए जाएंगे 83 यूजी और 40 पीजी कोर्स, स्वयं प्लेटफॉर्म पर होंगे पेश

अगर उक्त अवधि के दौरान कोई छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो वह प्रमाण पत्र के साथ किसी अन्य छात्र को अपना प्रश्नपत्र एकत्र करने के लिए अधिकृत कर सकता है। इसके लिए उसे संक्रमण का प्रमाण पत्र देना होगा। अधिकृत छात्र या व्यक्ति परीक्षा केंद्र जाकर संक्रमित व्यक्ति के प्रवेश पत्र, कोरोना संक्रमण प्रमाण और आधार कार्ड के जरिए प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका ले सकता है।

 

CGBSE issues important instructions for conducting Class 12 board exams
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

इससे पहले बोर्ड ने जो अधिसूचना जारी की थी उसमें कहा गया था कि जो छात्र निर्धारित समय के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा करने में असमर्थ होंगे उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करते समय छात्रों को अपनी उपस्थिति भी दर्ज करनी होगी। सीजीबीएसई डाक या कूरियर के माध्यम से भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं को स्वीकार नहीं करेगा। छात्रों को खुद जाकर अपनी उत्तर पुस्तिकाएं निर्दिष्ट परीक्षा केंद्रों पर जमा करनी होंगी। इससे पहले बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी किया था।

इसे भी पढ़ें-नेशनल होटल मैनेजमेंट एग्जाम: एनसीएचएम जेईई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी

 

CGBSE issues important instructions for conducting Class 12 board exams
बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

दरअसल, इस नए पैटर्न के हिसाब से बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा इस साल विद्यार्थी घर बैठकर ही देंगे। पांच दिनों में बोर्ड परीक्षा खत्म हो जाएगी। विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों से जो उत्तर पुस्तिका लेंगे उसमें सभी प्रश्नों के उत्तर लिखेंगे और उसके बाद आंसर शीट को परीक्षा केंद्रों में जाकर जमा कर देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed