Operation Sindoor: जामिया, बीएचयू, IIT बॉम्बे... उच्च शिक्षा संस्थानों ने की ऑपरेशन सिंदूर की जमकर तारीफ
Operation Sindoor: जामिया, बीएचयू, आईआईटी बॉम्बे समेत देश के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों ने ऑपरेशन सिंदूर की खुलकर सराहना की है। उन्होंने इसे भारत की सैन्य ताकत, रणनीतिक नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की दिल खोलकर सराहना की है। इस ऑपरेशन के प्रति युवाओं में गर्व और एकता की लहर है, जिसका प्रमाण देशभर की यूनिवर्सिटीज़ और संस्थानों के ट्वीट्स में साफ देखा जा सकता है।
हिंसा व आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट: कार्यवाहक कुलपति
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कार्यवाहक कुलपति की ओर से कहा गया, "भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से आतंकी ढांचे के विरुद्ध कार्रवाई आतंकवाद को पराजित करने की देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। भारत अपने धैर्य, शांतिप्रियता तथा अहिंसा के मूल्यों के लिए जाना जाता है, लेकिन हिंसा व आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह संदेश पूरी दुनिया में गया है। इस पराक्रम के लिए भारतीय सेना को सलाम। जय हिन्द।"
जय हिन्द 🇮🇳#OperationSindoor pic.twitter.com/mTaSpUIHT1
— VC-BHU (@VCofficeBHU) May 8, 2025
आईआईटी बॉम्बे ने की सेना की तारीफ
आईआईटी बॉम्बे ने ट्वीट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री की तारीफ की। संस्थान ने ऑपरेशन सिंदूर को देश की संप्रभुता की रक्षा में एक निर्णायक कदम बताया।
संस्थान ने पोस्ट में लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारे बहादुर सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री के निर्णायक नेतृत्व को सलाम। भारत ने आतंकी शिविरों पर सटीक हमला करके अपनी उन्नत रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। यह नवाचार, रणनीतिक अनुसंधान और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को दर्शाता है।"
Salute to our brave armed forces & decisive leadership of PM @narendramodi for #OperationSindoor. India has showcased its advanced defense capabilities by striking terror camps with pinpoint precision. This reflects innovation, strategic research & cutting-edge technology. pic.twitter.com/hunuePBt2y
— IIT Bombay (@iitbombay) May 8, 2025
जामिया हमदर्द ने दी सेना और पीएम को बधाई
जामिया हमदर्द ने भी इस ऑपरेशन को 'देश की गरिमा और सुरक्षाबलों के साहस का प्रतीक' बताया। संस्थान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने में हमारे सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और सफलता पर हमें गर्व है। माननीय प्रधानमंत्री और उनकी टीम को बधाई। जय हिंद!"
Proud of our Armed Forces for their unwavering courage and success in execution of the ‘Operation Sindoor’. Congratulations to the Hon'ble Prime Minister and his Team.
— Jamia Hamdard (@jamia_hamdard) May 8, 2025
Jai Hind! @PMOIndia @AmitShah @EduMinOfIndia @ugc_india @PIB_India @vineetjoshi #OperationSindoor
भारत आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: एचयू
हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के लिए भारत की प्रतिक्रिया है। हमारा देश अपने लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संकल्पित है। भारत आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
We at @HydUniv are Proud of our Armed Forces. #OperationSindoor is Bharat’s response to the brutal killing of our innocent brothers in #Pahalgam
— Univ of Hyderabad (@HydUniv) May 8, 2025
Our Country is resolved to give a befitting response to any attack on its people. Bharat remains firmly committed to eradicating… pic.twitter.com/FFUmPxgrlQ
आईआईएम मुंबई ने अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर में उनके वीरतापूर्ण प्रयासों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निर्णायक नेतृत्व का एक शानदार उदाहरण. जय हिंद!"
Kudos to the Indian Armed Forces for their heroic efforts in #OperationSindoor. A shining example of decisive leadership under PM @narendramodi.
— IIM Mumbai (@IIMMumbai) May 8, 2025
Jai Hind! pic.twitter.com/0doHVxQj7a
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिहार, डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों ने भी ट्वीट कर भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया और ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन जताया।
कमेंट
कमेंट X