{"_id":"5e4d03f48ebc3ef276709a3b","slug":"times-higher-education-ranking-11-indian-universities-in-top-100-for-fast-growing-economies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के टॉप 100 में भारत के 11 शैक्षणिक संस्थानों को मिली जगह","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दुनिया के टॉप 100 में भारत के 11 शैक्षणिक संस्थानों को मिली जगह
Wed, 19 Feb 2020 03:16 PM IST
Trainee Trainee
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 19 Feb 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
IISC Banglore
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभरती अर्थव्यवस्थाओं के सर्वोच्च 100 शैक्षणिक संस्थानों में इस साल भारत के 11 संस्थानों ने जगह बनायी है। टाइम्स हायर एजुकेशन इमर्जिंग इकोनॉमीज यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में 47 देशों की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के शैक्षणिक संस्थानों को जगह दी गयी है। इसमें सबसे ज्यादा संस्थान चीन के हैं। बता दें कि चीन के 30 संस्थान इस सूची में शामिल हैं।
भारत चीन के बाद दूसरा ऐसा देश है जिसके इस सूची में सर्वाधिक शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। आपको बता दें कि 47 देशों के कुल 533 संस्थानों को चिह्नित किया गया था, जिसमें भारत के 56 संस्थानों को जगह मिली। सर्वोच्च 100 शैक्षणिक संस्थानों में भारत के 11 संस्थान शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ चाय बेचने लगी ये अमेरिकी महिला, कमा लिए 250 करोड़ से ज्यादा
विज्ञापन
सूची के अनुसार, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंगलुरू को 16वां स्थान मिला है। इसके अलावा आईआईटी खड़गपुर 32वें, आईआईटी दिल्ली 38वें और आईआईटी मद्रास 63वें स्थान पर हैं। आईआईटी रोपड़, इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी और अमृत विश्व विद्यापीठम पहली बार इस सूची का हिस्सा बने हैं। इस रैंकिंग की शुरुआत 2014 में हुई थी। उसके बाद से यह दूसरा मौका है जब सर्वोच्च 100 शैक्षणिक संस्थानों में भारत के 11 संस्थान शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें : कौन थे दारा शिकोह, जिनकी कब्र की तलाश कर रही है केंद्र सरकार

कमेंट
कमेंट X