भारत और भारतीयों के लिए चाय महज एक पेय पदार्थ से कहीं बढ़कर है। यह रिश्ते जोड़ने का सबसे कारगर जरिया है। यहां एक कप चाय न जाने कितने गिले-शिकवे दूर कर देती है। सुबह और शाम की चाय पर यहां घर से लेकर राजनीति तक के कितने वाद-विवाद हो जाते हैं, छोड़े-बड़े फैसले ले लिए जाते हैं।
{"_id":"5e4a7d158ebc3ef28c662911","slug":"business-ideas-in-least-capital-investment-american-woman-sell-indian-tea-earns-200-crore-profit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौकरी छोड़ चाय बेचने लगी ये अमेरिकी महिला, कमा लिए 250 करोड़ से ज्यादा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नौकरी छोड़ चाय बेचने लगी ये अमेरिकी महिला, कमा लिए 250 करोड़ से ज्यादा
Mon, 17 Feb 2020 05:16 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 17 Feb 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
भक्ति चाय
- फोटो : Instagram/bhaktifans
Trending Videos
ब्रूक एडी (बांए)
- फोटो : Instagram/brookbhakti
- इस महिला का नाम है - ब्रूक एडी (Brook Eddy) और ये कहानी शुरू होती है साल 2002 से। जब ब्रूक एडी भक्ति पर आधारित एक सामाजिक कार्यक्रम के सिलसिले में भारत पहुंची थीं।
- अपने सफर के दौरान ब्रूक पश्चिमी भारत के अलग-अलग गांवों में भी गईं, जहां उन्होंने भारतीय चाय का असली स्वाद चखा।
tea
- फोटो : Social Media
- यहां की चाय से ब्रूक को प्यार हो गया। उन्हें महसूस हुआ कि उनके देश में जो कैफे चाय परोसते हैं, वे भारतीय चाय के स्वाद से काफी दूर हैं।
- जब ब्रूक भारत से अमेरिका के कोलोराडो (Colorado, US) वापस लौटीं, तब उन्होंने खुद चाय बेचने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भक्ति चाय
- फोटो : Instagram/drinkbhakti
- ब्रूक एडी ने अपनी कार की डिक्की में चाय बेचना शुरू किया। अपने स्टार्ट-अप का नाम रखा - 'भक्ति चाय' (Bhakti Chai)।
- जल्दी ही दोस्तों व पड़ोसियों के बीच ब्रूक की चाय पसंद की जाने लगी। 2007 तक दो बच्चों की सिंगल मदर ब्रूक ने नौकरी छोड़ दी और 'भक्ति चाय' के नाम से अपनी वेबसाइट बना ली।
ये भी पढ़ें : आपको नौकरी की रेस में हरा सकती है आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल
विज्ञापन
भक्ति चाय
- फोटो : Instagram/drinkbhakti
- भक्ति चाय की वेबसाइट के अनुसार, ब्रूक कई तरह की चाय ऑफर करती हैं, जैसे - अदरक वाली चाय, ग्रीन चाय, ग्रीन चाय स्मूदी, चॉकोलेट चाय एनर्जी बाइट्स, चॉकोलेट चाय ट्रफल, आदि।
- शुरुआत से अब तक ब्रूक ने भक्ति चाय के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है।
ये भी पढ़ें : मुंबई का 'वड़ा पाव': 54 साल पहले इस शख्स ने की थी खोज, एक दृश्य से मिला था आइडिया

कमेंट
कमेंट X