{"_id":"58352ccb4f1c1b282413bb92","slug":"this-month-new-csa-vice-chancellor-shall-be-appointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी महीने होगी नये सीएसए कुलपति की नियुक्ति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इसी महीने होगी नये सीएसए कुलपति की नियुक्ति
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों के नाम कुलपति की दौड़ से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति इसी महीने (नवंबर) में हो सकती है। इस सिलसिले में गठित एक्सपर्ट पैनल ने तीन प्रोफेसरों के नाम राज्यपाल राम नाईक के पास भेज दिए हैं। इसमें से एक नाम पर राज्यपाल को मुहर लगानी है।
शिक्षकों की सीधी भर्ती में धांधली के आरोपों से घिरे कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह की बर्खास्तगी के बाद स्थायी कुलपति का पद खाली है। कार्यवाहक कुलपति का काम प्रो. राजेंद्र सिंह देख रहे हैं। अब स्थायी कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने बताया कि कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों के नाम कुलपति की दौड़ से बाहर हैं। जिन तीन शिक्षकों के नाम हैं, वह सभी बाहरी विश्वविद्यालयों के हैं। बताते चलें कि बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बीओएम) के सदस्य और एमएलसी असीम यादव की मौजूदगी वाले एक्सपर्ट पैनल ने 10 नवंबर को ही कुलपतियों के आवेदन फार्मों की स्क्रीनिंग की और रिपोर्ट राज्यपाल के पास भेज दी।

कमेंट
कमेंट X