फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   then maybe a year bed

फिर एक साल का हो सकता है बीएड

Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
then maybe a year bed
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने 31 अक्तूबर तक सुझाव मांगे
बैचलर ऑफ एजूकेशन (बीएड) की पढ़ाई फिर एक साल की होगी। इस सिलसिले में नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने 31 अक्तूबर तक सुझाव मांगे हैं। शिक्षक, स्टूडेंट और कॉलेज संचालक वेबसाइट ncte.nic.in पर जाकर अपने सुझाव दे सकते हैं। यह बदलाव शैक्षिक सत्र 2017-18 से लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

बीएड की पढ़ाई पहले एक साल की थी लेकिन एनसीटीई ने शैक्षिक सत्र 2016-17 से बदलाव कर दिया। बीएड की पढ़ाई दो साल और चार सेमेस्टर (एक सेमेस्टर छह महीने) की हो गई है। एनसीटीई का तर्क था कि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा। हालांकि इस तर्क को कालेज संचालकों ने सिरे से खारिज कर दिया। उत्तर प्रदेश स्व वित्तपोषित एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी और संयोजक डॉ. बृजेश भदौरिया ने एनसीटीई चेयरमैन को पत्र भी लिखा और कहा कि बीएड की एडमिशन प्रक्रिया बाधित है। यूपी के कालेजों में बीएड की करीब 80 हजार सीटें खाली हैं। यह समस्या बीएड की पढ़ाई दो साल किए जाने से हुई है। इसका संज्ञान चेयरमैन ने लिया है। अब बीएड की पढ़ाई की समयसीमा रिव्यू की जा रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि एनसीटीई का रुख सकारात्मक है। बीएड की पढ़ाई फिर एक साल की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed