फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Test Your Confidence and Competitiveness with Amar Ujala National Olympiad, Apply Now

AUNO: प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास की परख, अमर उजाला ओलंपियाड में सफलता की कुंजी; अभी करें आवेदन

Sat, 09 Aug 2025 07:59 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 09 Aug 2025 07:59 AM IST
सार

Amar Ujala National Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड छात्रों को प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास के साथ सफलता की राह दिखाता है। यह प्रतियोगिता उनके ज्ञान और कौशल को निखारने का बेहतरीन मौका है।

विज्ञापन
Test Your Confidence and Competitiveness with Amar Ujala National Olympiad, Apply Now
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

AUNO: आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और जीतने का जज्बा भी उतनी ही जरूरी है। छात्रों में इन गुणों का विकास शुरुआती दौर में हो, तो उनका भविष्य अधिक उज्ज्वल और सशक्त बन सकता है। इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने का काम करते हैं ओलंपियाड्स। Amar Ujala National Olympiad 2025 इन्हीं स्पर्धाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

 

ओलंपियाड्स छात्रों को एक विजेता दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें बनाते हैं भविष्य के चैंपियंस। ओलंपियाड न केवल छात्रों की बौद्धिक क्षमताओं सशक्त करते हैं, बल्कि उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना और लगातार बेहतर करने की प्रेरणा भी पैदा करते हैं।

विज्ञापन

 

यह परीक्षाएं न सिर्फ शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर विद्यार्थियों को सफलता के लिए तैयार करती हैं। इसके लिए छात्र जितनी जल्दी शुरुआत करें उनके कॅरियर के लिए उतना ही बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क और आवेदन

हेल्पलाइन : 1800-121-1166

पंजीकरण : amarujalaolympiad.com जाएं या QR को स्कैन करें।

10वीं कक्षा के बाद अहम मोड़

जैसे ही छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास करते हैं, वे अपने करियर की दिशा तय करने के मोड़ पर होते हैं। यही वह समय होता है जब उन्हें अपना रास्ता चुनना होता है। इसमें तीन रास्ते निकल सकते हैं।
  • PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स): JEE, NDA, CUET, रेलवे टेक्निकल, B.Sc आदि के लिए।
  • PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) : NEET, B.Sc, पैरामेडिकल, रिसर्च।
  • कॉमर्स/ट्यूमैनिटीज : CLAT, CUET, IPM, बैंकिंग, UPSC फाउंडेशन

अगर छात्र पहले से ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं से गुजरे हों, तो उनके लिए यह चयन और आगे की तैयारी बेहद सहज और व्यवस्थित हो जाती है।

12वीं के बाद असल स्पर्धा की शुरुआत

यह वह समय होता है जब छात्र 12वीं के बाद एंट्रेंस एग्जाम्स की तेज दौड़ में शामिल होते हैं, लेकिन जिनके पास पहले से ओलंपियाड्स का अनुभव होता है, वह न केवल पैटर्न समझ चुके होते हैं, बल्कि टाइम मैनेजमेंट, तनाव नियंत्रण और कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी जैसे स्किल्स में भी आगे रहते हैं।

निम्न परीक्षाओं में मिलता है लाभ

ओलंपियाइस में पूछे जाने वाले लॉजिकल, एनालिटिकल, और एप्लिकेशन बेस्ड प्रश्न आगे चलकर इन परीक्षाओं की नींव बनते हैं। JEE, NEET, NDA, CUET, IPM, CLAT, BITSAT, NEST, NATA आदि।

स्नातक के बाद: प्रतियोगिता की अगली मंजिल

आज के समय में स्नातक स्तर पर भी छात्र सरकारी और निजी क्षेत्रों में कई अहम परीक्षाओं का सामना करते हैं।
  • UPSC (IAS/IFS), SSC CGL, बैंकिंग (IBPS, SBI PO), CAT, GATE, GRE, GMAT
  • Data Science, Analytics, EdTech, और Research जैसे क्षेत्रों में भी चयन अब एप्टीट्यूड, रीजनिंग और टेक्नोलॉजी की समझ पर आधारित है।

ओलंपियाड्स में भाग लेने वाले छात्र इन सभी परीक्षाओं के लिए मूल रूप से तैयार होते हैं, क्योंकि उन्होंने सोचने, विश्लेषण करने और सही बिंदु तक पहुंचने की कला पहले ही विकसित कर ली होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed