फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Tessy Thomas: Adopting Emerging Technologies Is the Biggest Challenge for Future Engineers; Read Here

IIT Delhi: "नई तकनीकों को नैतिक और समावेशी बनाना है भविष्य के इंजीनियरों की जिम्मेदारी" टेसी थॉमस का संदेश

Sat, 02 Aug 2025 05:34 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 02 Aug 2025 05:34 PM IST
सार

IIT Delhi Convocation: आईआईटी दिल्ली के 56वें दीक्षांत समारोह में मिसाइल वुमन टेसी थॉमस ने कहा कि भविष्य के इंजीनियरों के सामने नई तकनीकों को नैतिक, समावेशी और सतत रूप से अपनाना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने युवाओं को नवाचार और मूल्यों की राह पर चलने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Tessy Thomas: Adopting Emerging Technologies Is the Biggest Challenge for Future Engineers; Read Here
IIT Delhi - फोटो : IIT Official

विस्तार

Tessy Thomas on IIT Delhi Convocation: भारत की ‘मिसाइल वुमन’ के नाम से मशहूर वैज्ञानिक टेसी थॉमस ने शनिवार को IIT दिल्ली के 56वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से डिजिटल होती दुनिया में नई तकनीकों को अपनाना और उन्हें नैतिक, समावेशी व टिकाऊ बनाना आज के युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


टेसी थॉमस, जो DRDO में एरोनॉटिकल सिस्टम्स की पूर्व महानिदेशक रही हैं, ने कहा कि चाहे वो डिकार्बोनाइजेशन हो, वॉटर कंजर्वेशन, डिजिटल इक्विटी, बायो-इनोवेशन या कोई अन्य इंजीनियरिंग चमत्कार यह आपकी सामाजिक भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

मानव मूल्य, डेटा और एल्गोरिद्म से ज्यादा जरूरी होंगे

उन्होंने तकनीक की तेज रफ्तार दुनिया में मानव मूल्यों की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि कि एक ऐसी दुनिया में जहां सब कुछ डेटा, एल्गोरिद्म और ऑटोमेशन से संचालित हो रहा है, वहां मानव मूल्य व ट्रस्ट की जिम्मेदारी आपकी है। आईआईटी की शिक्षा ने आपको सिर्फ सिस्टम बनाना नहीं, बल्कि भरोसे का संरक्षक बनना सिखाया है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया को चाहिए समाधानकर्ता, सोचने वाले, करने वाले और नेतृत्वकर्ता

टेसी थॉमस ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप एक ऐसी दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं जो रचनात्मकता और जटिलता से भरी है। इस दशक को समस्या सुलझाने वाले, सपनों को साकार करने वाले, निर्माता और एक्शन लेने वाले नेताओं की जरूरत है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे नवाचार की भावना, सीखने की विनम्रता और अज्ञात राहों पर चलने का साहस रखें।
 

IIT Delhi Convocation 2025: आंकड़ों में उपलब्धियां

  • इस वर्ष कुल 2,764 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए गए।
  • इनमें से 530 पीएचडी धारक हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
  • 735 छात्राएं डिग्री प्राप्त करने वालों में शामिल रहीं।
  • 43 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने भी लगभग 20 देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए डिग्री प्राप्त की।
  • सबसे युवा स्नातक- चंदन गोदारा (20 वर्ष, बीटेक- सिविल इंजीनियरिंग)
  • सबसे वरिष्ठ स्नातक- गोपल कृष्ण तनेजा (63 वर्ष, पीएचडी)

नई डिग्रियों की शुरुआत और पूर्व छात्रों का सम्मान

आईआईटी दिल्ली के 56वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष कुछ नई शैक्षणिक उपलब्धियों की भी शुरुआत हुई। संस्थान ने पहली बार BTech इन एनर्जी इंजीनियरिंग, MTech इन रोबोटिक्स, और MS (रिसर्च) इन VLSI डिजाइन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रमों के पहले बैच के छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। 

इस अवसर पर संस्थान ने अपने सात प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार (DAA) 2025 से भी सम्मानित किया। यह सम्मान 1992 में स्थापित किया गया था और अब तक इसे 151 पूर्व छात्रों को प्रदान किया जा चुका है। DAA उन पूर्व छात्रों को दिया जाता है जिन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, सार्वजनिक सेवा, शिक्षा और उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed