फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Candidate Advisory: Follow These Steps to Get Exam Grievances Resolved Faster, Read Here

एडवाइजरी: एनटीए को शिकायत कैसे भेजें? इन बातों का रखा ख्याल, तो जल्दी मिलेगा जवाब; जानें सही तरीका

Thu, 03 Sep 2026 07:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 07:10 PM IST
सार

NTA Candidate Advisory: एनटीए ने परीक्षा से जुड़ी शिकायतें भेजने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में समझाया गया है कि सही जानकारी और जरूरी दस्तावेज देने से शिकायत सही विभाग तक जल्दी पहुंचती है। ऐसे में शिकायत का निवारण भी जल्द किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
NTA Candidate Advisory: Follow These Steps to Get Exam Grievances Resolved Faster, Read Here
NTA को शिकायत कैसे भेजते हैं? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA Candidate Advisory: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को हर दिन ईमेल और सामाजिक माध्यमों के जरिए बड़ी संख्या में शिकायतें मिलती हैं। एजेंसी के मुताबिक, इनमें कई शिकायतों में अभ्यर्थी की पहचान से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं होती। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों के बीच संबंधित अभ्यर्थी की जानकारी ढूंढना और समय पर जवाब देना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने अभ्यर्थियों को शिकायत भेजने का सही तरीका बताया है, ताकि उनकी समस्या संबंधित विभाग तक पहुंचे और उसका समाधान जल्द किया जा सके।

विज्ञापन

शिकायत भेजते समय किन बातों का ध्यान रखें?

एनटीए ने अभ्यर्थियों से इन बातों का पालन करने को कहा है:

  • शिकायत हमेशा उसी पंजीकृत ईमेल से भेजें, जिसका इस्तेमाल आवेदन करते समय किया गया था।
  • ईमेल के विषय में अपना आवेदन संख्या जरूर लिखें।
  • जिस परीक्षा से जुड़ी शिकायत है, उसका नाम स्पष्ट रूप से बताएं।
  • समस्या को संक्षेप में और स्पष्ट तरीके से लिखें।
  • यदि कोई स्क्रीनशॉट या संबंधित दस्तावेज हैं, तो उन्हें शिकायत के साथ संलग्न करें।
  • हर परीक्षा के लिए निर्धारित अलग सहायता केंद्र के ईमेल पर ही शिकायत भेजें।

परीक्षा की शिकायत किस ईमेल पर भेजनी होगी?

एनटीए ने बताया है कि हर परीक्षा के लिए संबंधित सहायता केंद्र का ईमेल अलग हो सकता है। अभ्यर्थियों को यह ईमेल संबंधित परीक्षा की सूचना पुस्तिका और आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा।

इसलिए शिकायत भेजने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा से जुड़े आधिकारिक सूचना स्रोत में दिए गए सहायता केंद्र के ईमेल की जानकारी देख लेनी चाहिए।

विज्ञापन

एनटीए ने शिकायतों को लेकर क्या कहा?

एनटीए ने कहा है कि वह प्रत्येक अभ्यर्थी की समस्या को निष्पक्षता और पूरी सावधानी के साथ दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। एजेंसी के अनुसार, अभ्यर्थी की ओर से शिकायत में स्पष्ट और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने से संबंधित टीम को समस्या समझने, सही अभ्यर्थी तक पहुंचने और जल्द जवाब देने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed